Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में विशाल और विपुल ने किया प्रतिभाग

राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में विशाल और विपुल ने किया प्रतिभाग

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-हॉकी खेल में सहारनपुर जनपद के खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे है। सहारनपुर के विशाल और विपुल ने भी राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में मणिपुर टीम की ओर से प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन किया। 

सहारनपुर में खिलाड़ियों को हॉकी खेल का प्रशिक्षण देने का गौरव प्राप्त कर चुके व वर्तमान में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) मणिपुर में हॉकी कोच शारिक हुसैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश के झांसी में 04 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे सहारनपुर के विशाल कुमार और विपुल कुमार ने मणिपुर टीम की ओर से प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन दिया। हॉकी कोच शारिक हुसैन ने बताया कि विशाल कुमार और विपुल कुमार सहारनपुर में हॉकी कोच शारिक हुसैन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते थे। सहारनपुर के बृजेश नगर निवासी विशाल कुमार और पुष्पांजलि विहार के रहने वाले विपुल कुमार बचपन से ही एक होनहार खिलाड़ी रहे है। उन्होने बताया कि विशाल कुमार हरियाणा में स्पोर्ट्स हॉस्टल और विपुल कुमार स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मणिपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। दोनो खिलाड़ियों का लक्ष्य हॉकी खेल में सफलताओ को पाना है। जिसके लिए वह काफी मेहनत कर रहे है। हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर विशाल और विपुल को सहारनपुर के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी फुरकान अहमद, यशपाल सिंह पुंडीर, नीरपाल सिंह चौधरी, नवीन चंद शर्मा, सुरेश पाल, संदीप भट, ऊषा गुप्ता, हॉकी खिलाड़ी शालिनी रावत, निखिल कुमार, आसिफ अली, विशु, सागर नंदा, वासीउल्ला खां, समीक्षा सक्सेना ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर गुरमत समागम आयोजित