देवबंद विधानसभा सभा पर प्रत्याशी उतरेगा त्यागी ब्राह्मण समाज - मांगेराम त्यागी
मांगेराम त्यागी ने की घोषणा, गांव गांव होंगे परशुराम जयंती सम्मेलन
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-त्यागी ब्राह्मण भूमिहार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव में समाज अपना प्रत्याशी उतारेगा। क्योंकि देवबंद के अंदर भाजपा से जुड़े लोग त्यागी ब्राह्मण समाज का लगातार अपमान कर रहे हैं।
रविवार को लखनौती गांव में आयोजित त्यागी ब्राह्मण समाज की बैठक को संबोधित करते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा 2024 के लोकसभा चुनाव में त्यागी ब्राह्मण समाज के नेता राघव लखनपाल शर्मा को चुनाव में हारने वाले लोगों को समाज छोड़ने वाला नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव में त्यागी ब्राह्मण समाज अपना देवबंद से प्रत्याशी उतारकर हार का बदला लेगा। आरोप लगाया सहारनपुर के अंदर त्यागी ब्राह्मण समाज की राजनीति को सूची समझी साजिश के तहत समाप्त किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज और त्यागी समाज के नेताओं की फोटो बैनर से हटाए जा रहे हैं। जबकि त्यागी ब्राह्मण समाज बीजेपी को अब तक वोट देता आया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देवबंद में मंचों के माध्यम से अहंकार के चलते घोषणा कर रहे हैं कि वह 25 वर्ष तक हारने वाले नहीं है, ऐसे लोगों को त्यागी ब्राह्मण समाज सीधी चेतावनी देता है और 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें उनकी औकात याद दिला दी जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परशुराम जयंती ब्राह्मण समाज के सभी गांव में कार्यक्रम आयोजित होंगे।बैठक को ऋषभ त्यागी, तुषार त्यागी, पंडित विनय शर्मा, पंडित राहुल शर्मा, अपूर्व शर्मा संबोधित किया। इस मौके पर पंकज त्यागी, राहुल त्यागी, हरिओम त्यागी, विक्की शर्मा, अतुल शर्मा, दीपक शर्मा, अमरेश त्यागी, संजय त्यागी, पिंकी त्यागी आदि रहे।
0 टिप्पणियाँ