Ticker

6/recent/ticker-posts

गिल्ली डंडा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश में मुस्तकीम अंसारी संभालेंगे सचिव पद की कमान

गिल्ली डंडा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश में मुस्तकीम अंसारी संभालेंगे सचिव पद की कमान

सहारनपुर के डॉ. मनोज सिंधी को मिली गिल्ली डंडा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-भारतीय गिल्ली डंडा महासंघ के द्वारा सहारनपुर के डॉ. मनोज सिंधी को गिल्ली डंडा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष तो सहारनपुर के ही मौ. मुस्तकीम अंसारी को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। गिल्ली डंडा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश में डॉ. मनोज सिंधी को अध्यक्ष व मुस्तकीम अंसारी को सचिव नियुक्त किये जाने पर विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। 

कई खेलो की संस्थाओ में अपनी अहम् भूमिका निभाने वाले मौ. मुस्तकीम अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिल्ली डंडा इंटरनेशनल फेडरेशन से मान्यता प्राप्त भारतीय गिल्ली डंडा महासंघ की अध्यक्ष सोनी भारत के द्वारा सहारनपुर के डॉ. मनोज सिंधी को गिल्ली डंडा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष के पद पर व मौ. मुस्तकीम अंसारी को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। गिल्ली डंडा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश में सचिव के पद पर नियुक्त होने पर मौ. मुस्तकीम अंसारी ने भारतीय गिल्ली डंडा महासंघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उनको सौंपी गई है उन जिम्मेदारियों पर खरा उतरकर उत्तर प्रदेश राज्य में गिल्ली डंडा खेल के प्रशिक्षण कैम्प से लेकर प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा। उन्होने बताया कि सहारनपुर में भी गिल्ली डंडा खेल की प्रतियोगिता का आयोजन कराया जायेगा। गिल्ली डंडा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश में डॉ. मनोज सिंधी को अध्यक्ष व मौ. मुस्तकीम अंसारी को सचिव नियुक्त किये जाने पर सहारनपुर मण्डल ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ अशोक कुमार गुप्ता, सहारनपुर वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अशोक सक्सेना, बजाज ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की निर्देशिका सुषमा बजाज, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, परख रक्षा फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनु बजाज, अमित कुमार, सरिता प्रजापति, अन्यया कटारिया, विष्णु, मोहम्मद शाकिर, अजय कुमार, मनोज प्रजापति आदि ने डॉ. मनोज सिंधी व मौ. मुस्तकीम अंसारी को शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्लेसमेंट-डे 21 अप्रैल को