Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन समित सिंह एवं काजल ने जीते रजत पदक

उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन समित सिंह एवं काजल ने जीते रजत पदक

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन सहारनपुर के समित सिंह एवं काजल ने रजत पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। प्रतियोगिता में पदक जीतने पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सहारनपुर के पदाधिकारियों नें शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की। 

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव व अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान मे 28वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 11 अप्रैल 2025 तक बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 11 अप्रैल को सहारनपुर जनपद के समित सिंह ने लंबी कूद मे 7.15 मीटर की छलांग के साथ द्वितीय स्थान के साथ रजत पदक प्राप्त किया। कुमारी काजल ने 200 मीटर की दूरी 24.84 सेकेंड के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। उन्होने बताया कि बीते कल 10 अप्रैल 2025 को काजल ने 400 मीटर दौड़ मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सदस्यों की तरफ से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हनुमान जी का जन्म उत्सव भजन कीर्तन के साथ मनाया