जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का कल होगा आयोजन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में सहारनपुर जिले के खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।
सहारनपुर वुशू एसोसिएशन के सचिव व राष्ट्रीय रेफरी सोनवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर वुशू एसोसिएशन के तत्वाधान में 20वीं जिला स्तरीय वुशू (बालक/बालिका) प्रतियोगिता 2025 का आयोजन कल रविवार (13 अप्रैल 2025) को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में किया जायेगा। जिसमें सहारनपुर जिले के खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। सहारनपुर वुशू एसोसिएशन के सचिव व राष्ट्रीय रेफरी सोनवीर सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए लगभग सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।
0 टिप्पणियाँ