जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह मे विजेता खिलाड़ियो को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
सहारनपुर वुशू संघ के तत्वाधान में 20वीं जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में किया गयाा। जिसमें खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। सहारनपुर वुशू संघ के सचिव व राष्ट्रीय रेफरी सोनवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर 12 आयु वर्ग के 24 किलोग्राम वर्ग में नमन ने स्वर्ण, समर ने रजत, किरषना ने कांस्य पदक। 27 किलोग्राम वर्ग में वाटसन नें स्वर्ण, विराज ने रजत, देव ने कांस्य पदक। 30 किलोग्राम वर्ग में देवांश ने प्रथम, आयान ने रजत, अबुहीरहमान ने कांस्य पदक। 33 किलोग्राम वर्ग में गौतम ने स्वर्ण, लविश ने रजत। 36 किलोग्राम वर्ग में आयुष्मान ने स्वर्ण पदक। 39 किलोग्राम वर्ग में अभय प्रताप ने स्वर्ण, हर्षित ने रजत पदक। 42 किलोग्राम वर्ग में आरव ने स्वर्ण, निर्मल ने रजत पदक जीता। अंडर 14 आयु वर्ग के 39 किलोग्राम में कमल ने स्वर्ण, दिशांत ने रजत, निशांत ने कांस्य पदक। 42 किलोग्राम वर्ग में अक्षत पाल ने स्वर्ण, नीतीश ने रजत, शौर्य ने कांस्य पदक। 45 किलोग्राम में वंश स्वर्ण, आदित्य ने रजत पदक जीता। बालिका वर्ग में अवनी ने स्वर्ण, मीत ने रजत पदक अपने भार वर्ग मे जीता। 30 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान ने स्वर्ण, कृतिका ने रजत पदक। 36 किलोग्राम वर्ग में रिया ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे नगर विधायक राजीव गुम्बर व सहारनपुर मंडल ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियो को मेडल पहनाकर सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय रेफरी सोनवीर सिंह, रोहित पुंडीर, राखी सिंह, पंकज चंद्रा, अविनाश चोपड़ा, देव कुमार, अंगद सिंह शामिल रहें। प्रतियोगिता का आयोजन जिला वुशू संघ सहारनपुर के सचिव व राष्ट्रीय रेफरी सोनवीर सिंह की देख रेख मे किया गया।
0 टिप्पणियाँ