Ticker

6/recent/ticker-posts

शहर के कूड़ाघरों को जल्द समाप्त कराएं- नगरायुक्त

 शहर के कूड़ाघरों को जल्द समाप्त कराएं- नगरायुक्त 

नगरायुक्त ने देर शाम किया ढोलीखाल कूड़ा घर का निरीक्षण 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- नगरायुक्त शिपू गिरी आज कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहले दिन से ही एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने आज निगम कार्यालयों का निरीक्षण करने के बाद स्मार्ट सिटी की बैठक, देर शाम आईसीसीसी का निरीक्षण और उसके बाद अम्बाला रोड पर ढोली खाल के निकट कूड़ाघर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्रातिशीघ्र उक्त कूड़ाघर समाप्त करने पर जोर दिया।

नगरायुक्त शिपू गिरी ने आज देर शाम अपर नगरायुक्त राजेश यादव व जेडएसओ राजीव चौधरी के साथ अम्बाला रोड स्थित ढोली खाल की ओर जाने वाले रास्ते के निकट बने कूड़ाघर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से शहर में कितने कूड़ाघर है, इसकी जानकारी ली और कूड़ाघरों को जल्दी से जल्दी समाप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने एमआरएफ सेंटरों की भी जानकारी ली। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद इसरार पप्पू आदि भी मौजूद रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारतीय किसान यूनियन भानू से जुड़े किसानों ने जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन