Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर निगम सहारनपुर द्वारा हाऊस टैक्स की दरों में बेहताशा वृद्धि के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ ने की महत्वपूर्ण बैठक

नगर निगम सहारनपुर द्वारा हाऊस टैक्स की दरों में बेहताशा वृद्धि के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ ने की महत्वपूर्ण बैठक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- नगर निगम सहारनपुर द्वारा जीआईएस पद्धति के आधार पर भेजे जा रहे नोटिस में हाऊस टैक्स की दरों में बेहताशा वृद्धि के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ ने महत्वपूर्ण बैठक आगामी 15 अप्रैल को व्यापारी नगर निगम की कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विवेक मनोचा व वरिष्ठ महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि नगर निगम सहारनपुर द्वारा जीआईएस पद्धति के आधार पर भेजे जा रहे नोटिस में हाऊस टैक्स की दरों में बेहताशा वृद्धि का व्यापार मण्डल पुरजोर विरोध करता है तथा यदि नगर निगम बेहताशा टैक्स वृद्धि को वापस नहीं लेगा तो आगामी 15 अप्रैल को व्यापारी नगर निगम की कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन करेगा । उन्होंने ने कहा कि जनपद के सटे हरियाणा व उत्तराखण्ड राज्यों में गृहकर की दरें कम है, लेकिन ऐसी क्या विशेषता सहारनपुर में है कि यहां नगर निगम द्वारा बेहताशा वृद्धि की गयी है जबकि नगर निगम सुविधाओं के नाम पर शून्य है | आम जनता के हितों की अनदेखी करता है। न तो सड़कें ही ठीक है न कोई अंतर्राज्जीय बस अड्डा है फिर किन सुविधाओं के लिए नगर निगम भारी भरकम टैक्स वसूल रहा है। यह सरासर जनता के साथ धोखा है । यदि नगर निगम अपनी कार्यशैली में परिवर्तन नहीं लाया तो जनपद के प्रत्येक व्यापारी सड़कों पर उतरकर नगर निगम की हठधर्मिता का विरोध करेगा ।बैठक को सम्बोधित करते हुए सूरज प्रकाश ठक्कर ने कहा कि पिछले अनेकों महीनों से सहारनपुर नगर निगम द्वारा व्यापारियों, भवन स्वामियों व अन्य प्रकार की सम्पत्तियों पर लगाये गये गृहकर व अन्य करों में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि की गयी है। यह वृद्धि इतनी अधिक है कि व्यापारी व समाज के किसी भी वर्ग से जुड़ा व्यक्ति अथवा संस्था नगर निगम का कर अदा करने की स्थिति में नहीं है और ना ही उसको यह स्वीकार है। इसके अलावा चौकी सराय व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मौ. इकबाल के नेतृत्व में व्यापारियों की एक बैठक चौकी सराय पर आयोजित की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष विवेक मनोचा व वरिष्ठ महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापारियों और जनता को ऐसी स्मार्ट सिटी स्वीकार्य नहीं है जिसमें नगर निगम द्वारा ना पूरी होने वाली सुविधाओं के लिए कई-कई गुना टैक्स लगाकर आम जनता का शोषण किया जा रहा हो ।बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष विवेक मनोचा, वरिष्ठ महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, महामंत्री पुनीत चौहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, कृष्ण लाल ठक्कर, सूरज प्रकाश ठक्कर, मदन लाम्बा, ऋषिराज, गुलशन ठक्कर, नीरज सेठ, सुरेन्द्र गाबा, चिराग डावर, शिव गुम्बर, सुनील नारंग, प्रमोद साहनी, मुकेश धवन, अरूण अग्रवाल, बंसी लाल चोपडा, ओमपाल, प्रवेज साबरी, अनित ठक्कर, सुरेश गुम्बर, आर. शर्मा, श्याम गुलाटी, प्रवीन धींगडा, प्रदीप वर्मा, श्याम खेड़ा, कपिल सचदेवा, दीपक खेड़ा, सुमन भटेजा, विनोद चुग, विजय बाठला, अशोक गंभीर, इन्द्र चुग, विनित पुरी, कमल सैनी, रवि जसूता, राजकुमार नरूला, डी.के.गुप्ता, संजय भसीन, नीरज जैन, आर. केमल्होत्रा, सुरेन्द्र क्वात्रा, रोमी आहूजा, सतीश साहनी, सुधीर मिगलानी, अनुभव शर्मा, दीपक मदान, अमन, नीरज गोस्वामी, कमल चुग, विक्की खेडा, मनजीत शाह, घनश्याम माहेश्वरी, राजू खेड़ा, राजीव गोयल, विक्की राजपाल, फरजान उल हक, कृष्ण लाल मक्कड, अशोक छाबडा, शामिल रहे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर गुरमत समागम आयोजित