भारत में एक से एक प्रतिभाएं छुपी हुई हैं बस उन्हें उबारने,निखारने की जरूरत -चौ नीरपाल सिंह
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-विकास और शांति के लिए खेल का अंतर्राष्ट्रीय दिवस सामाजिक परिवर्तन,सामुदायिक विकास और शांति को बढ़ावा देने के लिए खेल की शक्ति का एक वार्षिक उत्सव है।
हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया खेलकर आई अंजलि, शिवानी, आस्था आदित्य सिंह, वंश आदि खेल की युवा प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि विकास और शांति के लिए खेल का अंतर्राष्ट्रीय दिवस सामाजिक परिवर्तन,सामुदायिक विकास और शांति को बढ़ावा देने के लिए खेल की शक्ति का एक वार्षिक उत्सव है।हमारे भारतीय खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर धमाल मचाया है।भारत का नाम रोशन किया है।खासतौर से कुश्ती,बॉक्सिंग,शूटिंग,जूडो कराटे,ताइक्वांडो, बुशू, में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा में हुनर दिखाते हुए भारत की खेलो में पहचान बनाई है। चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ ओर हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेकों जिलों में मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम जयंत चौधरी के द्वारा बनवाए जा रहे हैं जिससे गरीब किसानों के बच्चे खेलो में आगे बढ़े।भारत में एक से एक प्रतिभाएं छुपी हुई हैं बस उन्हें उबारने,निखारने की जरूरत है। इस दौरान बुशू खेल के कोच व सचिव सोहनवीर सिंह ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, बंटी सोनकर,विशु, आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ