Ticker

6/recent/ticker-posts

सपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की मनाई पुण्यतिथि

सपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की मनाई पुण्यतिथि

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- सामाजिक न्याय के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल जी की पुण्यतिथि  पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद बीपी मंडल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि उन्होंने सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष कर और एक संघर्षील व्यक्ति की भूमिका निभाते हुए शोषित और पीड़ित वर्ग के लोगों को न्याय दिलाया।उन्होंने कहा कि बीपी मंडल ने मंडल कमीशन की आवाज को थोड़ी जोर तरीके से उठाया और उनकी आवाज पूरे देश में संघर्ष के रूप में उभर कर सामने आई।पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप पिछड़ा वर्ग  प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव ने कहा कि बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद सामाजिक न्याय के ऐसे पुरोधा साबित हुए जिन्होंने सदैव न्याय के लिए कोई भी समझौता नहीं किया और जब-जब जरूरत पड़ी तब तब उन्होंने अपनी आवाज को एक संघर्ष का रूप देने का काम किया जिसके चलते उन्हें सामाजिक न्याय का पुरोधा कहा जाने लगाइस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी सपा वरिष्ठ नेता अब्दुल गफूर सहारनपुर विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जमाल साबरी डॉक्टर नरेश कश्यप चौधरी जुमला सिंह  हसीन कुरैशी हाजी खुर्शीद रवि दत्त मोहम्मद बिलाल दक्ष यादव मोहम्मद रिजवान मंजू मंजू रानी जिंदा हसन हाजी खुर्शीद मोहम्मद शाहजमा एडवोकेट बिलाल वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कांग्रेस नेताओं के पुतले जालना, भाजपा की ओछी सोच और कुंठित मानसिकता का परिचायक-संदीप सिंह राणा