Ticker

6/recent/ticker-posts

गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से रिक्शा में सवार दो महिलाएं घायल

गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से रिक्शा में सवार दो महिलाएं घायल

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

गांव लबकरी निवासी पप्पन कुमार की पत्नी नीता आज सुबह किसी कार्य से देवबंद आई थीं। दोपहर में वह ई-रिक्शा से गांव वापस लौट रही थीं। उसी गांव की हिना नाम की महिला भी उसी रिक्शे में सवार थीं। जैसे ही उनका रिक्शा देवबंद-नानौता रोड पर गांव लबकरी के पास पहुंचा, सामने से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रिक्शा को टक्कर मार दी। इस टक्कर में नीता और हिना दोनों घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही घायल महिलाओं के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। नीता की हालत गंभीर होने के कारण सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कांग्रेस नेताओं के पुतले जालना, भाजपा की ओछी सोच और कुंठित मानसिकता का परिचायक-संदीप सिंह राणा