Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर वूशु प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियो ने जीते पदक

उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर वूशु प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियो ने जीते पदक

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर वूशु प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत व पांच कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियो को सहारनपुर वुशू संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की। 

सहारनपुर वुशू संघ के सचिव सोनवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर वूशु प्रतियोगिता का आयोजन नोएडा में किया गया। जिसमें सहारनपुर जनपद के अक्षत पाल ने 36 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, 30 किलोग्राम में अवनी लाम्बा ने रजत पदक जीता जबकि सहारनपुर के गौतम, देवांश, आरव, आयुष वालिया, मीत ने अपने अपने भार वर्गो में कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर अक्षत पाल का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। 
प्रतियोगिता में सहारनपुर वूशू टीम की कोच राखी सिंह व मैनेजर अरुण कुमार रहे। सहारनपुर वुशू संघ के सचिव सोनवीर सिंह को रेफरी व जज की भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर वूशु प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियो को वूशू कोच सोनवीर सिंह, राखी सिंह, अरुण कुमार समेत सहारनपुर वुशू संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारतीय किसान यूनियन भानू से जुड़े किसानों ने जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन