दीवानी कचहरी में अधिवक्ताओं ने मनाई भगवान महर्षि कश्यप जयंती
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-अधिवक्ता एसोसिएशन के तत्वावधान सृष्टि रचयिता भगवान महर्षि कश्यप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सिविल कोर्ट के मंदिर प्रांगण में हवन पूजन किया गया। अधिवक्ता संघ सिविल कोर्ट के बार हाल में वरिष्ठ अधिवक्ता बिशम्बर सिंह पुंडीर द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
एडवोकेट सोहनलाल कश्यपए एडवोकेट राजेंद्र कश्यप ने सृष्टि रचयिता भगवान महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान महेंद्र सिंह कश्यप एडवोकेट, राजकुमार कश्यप एडवोकेट, एडवोकेट ओम सिंह कश्यप, विपिन कश्यप एडवोकेट, प्रशांत कश्यप, सत्यपाल कश्यप स्टांप वेंडर, रेखा कश्यप आदि अधिवक्ता गण व्यक्ति कश्यप समाज के लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ