Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर लहराया परचम

उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर लहराया परचम

द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत कर शुभकामनाएं दी।

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- मुरादाबाद में आयोजित हुई उत्तर प्रदेश राज्य मआर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। वरिष्ठ खेल शिक्षक रविन्द्र कुमार शर्मा, द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष अमित चौधरी समेत खेल प्रशिक्षको ने विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत कर शुभकामनाएं दी। 

द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष अमित चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश पंजा कुश्ती एसोसिएशन के तत्वावधान में 12 से 14 अप्रैल 2025 तक उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन मुरादाबाद में किया गया। प्रतियोगिता में सहारनपुर की टीम ने द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव मोहित शर्मा के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। जिसमें अपने अपने वर्गो व इवेंट में प्रतिभाग करते हुए प्रिया ने स्वर्ण और रजत पदक। वंश सैनी ने रजत पदक। श्रेष्ठा शर्मा ने स्वर्ण पदक। शिवम कुमार ने कांस्य पदक। आशुतोष भारती ने स्वर्ण व रजत पदक। सलीम ने स्वर्ण पदक। आरव कौशिक ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम गौरवाविन्त कर दिया।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्वागत समारोह में वरिष्ठ खेल शिक्षक रविन्द्र कुमार शर्मा, द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष अमित चौधरी के द्वारा विजेता खिलाड़ियों समेत टीम कोच मोहित शर्मा का भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ खेल शिक्षक रविन्द्र कुमार शर्मा ने द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष अमित चौधरी व सचिव मोहित शर्मा के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज सहारनपुर के खिलाड़ी आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर नाम रोशन कर रहे है। द आर्म रेसलिंग एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष अमित चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आर्म रेसलिंग खेल में सहारनपुर के खिलाड़ी प्रतियोगिताओं मे पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा रहे है। आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों व टीम कोच मोहित शर्मा को डॉ. अतुल सिन्हा क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर, सहारनपुर मंडल कलारीपयट्टू संघ के सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, एथलेटिक्स कोच धर्मेंद्र लाल प्रताप, रवि कोरी, सहारनपुर वुश संघ के सचिव सोनवीर सिंह, यशपाल सिंह, नितिन भार्गव आदि ने शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कांग्रेस नेताओं के पुतले जालना, भाजपा की ओछी सोच और कुंठित मानसिकता का परिचायक-संदीप सिंह राणा