महर्षि कश्यप के जीवन को हमें आदर्श के रूप में अपनाना चाहिए-चौधरी अब्दुल वाहिद
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महर्षि कश्यप एवं राजा निषाद राज की जयंती मने और उनके विचारों और प्रेरणा स्रोत आदर्श को जीवन में अपने का संकल्प भी लिया।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने महर्षि कश्यप एवं राजा निषाद राज की जयंती पर उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।महर्षि कश्यप एवं राजा निषाद राज के संबंध में सपा जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद बताया कि महर्षि कश्यप पिंघले हुए सोने के समान तेजवान थे। महर्षि कश्यप ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माने जाते थे। उन्होंने कहा कि मुनिराज कश्यप नीतिप्रिय थे और वे स्वयं भी धर्म-नीति के अनुसार चलते थे और दूसरों को भी इसी नीति का पालन करने का उपदेश देते थे। महर्षि कश्यप के जीवन को हमें आदर्श के रूप में अपनाना चाहिए।सपा के प्रदेश सचिव और मंत्री मांगेराम कश्यप ने कहा कि राजा निषाद राज ने भगवान श्री राम की सेवा की राजा निषाद राज भगवान श्री राम के बाल सखा थे और जब वह वनवास को जाने लगे तो उन्होंने भगवान नाम माता सीता और लक्ष्मण जी को सरयू नदी पार कराई उसी के फल स्वरुप राजा निषाद राज आदिवासी समाज के सबसे बड़े राजा माने जाते हैं जो सदैव न्याय प्रिय कल्याणकारी कार्य करते रहे थे पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष डॉ नरेश कश्यप नेकहा कि महर्षि कश्यप और राजा निषाद राज जैसे महापुरुषों को हमें अपने जीवन में प्रेरणा के रूप में स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रत्येक ऋषि मुनि और महापुरुषों का सम्मान करती है उसी कड़ी में यह आज आयोजन किया गया है ताकि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक यह संदेश पहुंचा जा सके।इस मौके पर सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी अब्दुल गफूर विजेश शर्मा विनोद कुमार नितिन कुमार हसीन कुरैशी राहुल कश्यप मंसूर सलमानी हरीश संदीप यादव रोहित कश्यप चौधरी जमुना सिंह जिंदा हसन राजेश वेदपाल पटनी सोनू कश्यप करण कश्यप आदि मौजूद थे
0 टिप्पणियाँ