Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में मौ0 नौमान ने स्वर्ण व मौ0 असाद ने जीता कांस्य पदक

राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में मौ0 नौमान ने स्वर्ण व मौ0 असाद ने जीता कांस्य पदक

सहारनपुर आगमन दोनो पदक विजेता खिलाड़ियो को खेल प्रशिक्षको ने स्वागत कर सम्मानित किया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-शिमला में आयोजित हुई राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में सहारनपुर के कुश्ती खिलाड़ी मौ0 नौमान ने स्वर्ण व मौ0 असाद ने कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम गौरवान्वित कर दिया। प्रतियोगिता में पदक जीतने पर मौ0 नौमान व मौ0 असाद को क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा व जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने शुभकामनाएं दी वही खेल प्रशिक्षको ने भव्य स्वागत कर खुशी व्यक्त की। 

कुश्ती कोच आदेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया 12 से 14 अप्रैल 2025 तक राष्ट्रीय बीच ग्रैपलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता का आयोजन शिमला में किया गया। जिसमें जनपद सहारनपुर के मो0 नोमान ने 130 किग्रा0 भार वर्ग में स्वर्ण पदक एवं मो0 असाद ने 71 किग्रा0 भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपने जनपद का नाम रोशन कर दिया। विजेता खिलाड़ियों के सहारनपुर पहुंचने पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में आयोजित स्वागत समारोह में मौ0 नौमान व मौ0 असाद का भव्य स्वागत कर उनको सम्मानित किया गया। मो0 नोमान पुत्र मो0 इसरार राव, सुबरी सहारनपुर के निवासी है एवं मो0 असाद पुत्र अब्दुल वाहिद, सलेमपुर गडा सहारनपुर के निवासी है। जो डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त करते है। कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार नें कहा कि दोनों खिलाड़ियों के विजयी होने पर अन्य खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड गयी व खेल के प्रति जागरूकता एवं उत्साह बढ़ा है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर मो0 नौमान व मो0 असाद को क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा व जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने दोनों खिलाडियों को जीत के लिय शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक शिव नन्दन, स्वतंत्रता सेनानी मो0 अहमद काजमी (एडवोकेट), बृजेश कुमार, हॉकी कोच प्रदीप शर्मा, सीमा, अश्वनी श्रीवास्तव, अब्दुल वाहिद, मनान रावत, सादिक रावत, मो0 इसरार,जुलफिकार प्रधान, कमरीद राव, अखलाक राव, जयवीर, इकबाल राव, इस्तखार, अहकाम, पीर जी कासिफ, फरीद आदि ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए सम्मानित किया तथा भविष्य में निरंतर आगे बढते रहने की शुभकामनांए दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की वार्षिक आम बैठक में सहारनपुर जनपद से अजय कुमार व मनोज प्रजापति ने लिया भाग