Ticker

6/recent/ticker-posts

WFI के अध्यक्ष संजय सिंह को ‘यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग’ (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) एशिया का ब्यूरो सदस्य चुने जाने पर जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों में खुशी की लहर

WFI के अध्यक्ष संजय सिंह को ‘यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग’ (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) एशिया का ब्यूरो सदस्य चुने जाने पर जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों में खुशी की लहर

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह को सोमवार को ‘यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग’ (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) एशिया का ब्यूरो सदस्य चुने जाने पर सहारनपुर मे जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों ने स्टेडियम के प्रशिक्षकों एवं कुश्ती खेल के खिलाड़ियों के साथ खुशियां मनाकर व एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर खुशी व्यक्त की।

जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कल 24 मार्च को जॉर्डन के अम्मान मे कुश्ती खेल की विश्व की शीर्ष संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड कुश्ती की बैठक आयोजित हुई। जिसमें भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह को यूनाइटेड वर्ल्ड कुश्ती संस्था के नेतृत्व मे हुए महासभा के चुनाव मे 38 मे से 22 वोट प्राप्त कर एशिया महाद्वीप का ब्यूरो सदस्य चुने गए हैं। जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के सचिव प्रो. संदीप गुप्ता ने कहा कि इस प्रतिष्ठित पद WFI के अध्यक्ष संजय सिंह के चुने जाने से कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय कुश्ती के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। निश्चित रूप से इससे देश मे कुश्ती खेल के विकास को अत्यधिक गति प्राप्त होगी। सचिव प्रो. संदीप गुप्ता ने कहा कि कुश्ती खेल में सहारनपुर के खिलाडी पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम रोशन कर रहे है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह को ब्यूरो सदस्य चुने जाने पर सहारनपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुए कार्यक्रम में जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों ने स्टेडियम के प्रशिक्षकों एवं कुश्ती खेल के खिलाड़ियों के साथ खुशी मनाकर एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर खुशी व्यक्त की और अपने देश की कुश्ती खेल की शीर्ष संस्था भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह को शुभकामनाएं दी। 
जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह को ब्यूरो सदस्य चुने जाने पर बधाई देने वालों मे विशेष रूप से मंडलीय क्रीड़ाधिकारी, सहारनपुर डॉ. अतुल सिन्हा, कुश्ती कोच आदेश कुमार,हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाइड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव डॉ. मनोज सिन्धी, एडवोकेट पुण्य गर्ग, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप, अशोक सक्सेना, अमजद अली खान, अमित कुमार चौधरी, हैदर अली, राजेंद्र कुमार, दीपक शर्मा भगत, मुस्तकीम अंसारी, मनोज प्रजापति आदि प्रमुख हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप एवं मुस्तकीम अंसारी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रभारी मंत्री ने किया सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ