Ticker

6/recent/ticker-posts

हैंडबॉल खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम

हैंडबॉल खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम

क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर डॉ. अतुल सिन्हा के निर्देशन व डॉ. अशोक कुमार गुप्ता की देख रेख मे आयोजित हुआ चयन ट्रायल

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- हैंडबॉल खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में खिलाड़ियो का चयन सहारनपुर मंडल की हैंडबॉल टीम में किया गया। 

सहारनपुर मंडल हैंडबॉल समिति के संयोजक व अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान मे उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालकों की हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 09 से 12 मार्च तक लखनऊ में होना निर्धारित है । उक्त प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आज मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर डॉ. अतुल सिन्हा के निर्देशन मे सहारनपुर मंडल हैंडबॉल समिति के संयोजक डॉ. अशोक कुमार गुप्ता की देख रेख में किया गया। जिसमें 14 सदस्यीय मंडलीय हैंडबॉल टीम का चयन किया गया। डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रिंस चौहान, वंशित कुमार, भविष्य चौधरी, अनंत गर्ग, आर्यन कर्णवाल, शौर्य कुमार, विनय, सचिन पाल, शिखर, तुषार कुमार का चयन किया गया जबकि पवन कुमार, श्रीओम राणा, सहदेव, अंकेश कुमार का चयन सुरक्षित खिलाड़ियो में किया गया। चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन रविकांत धीमान की अध्यक्षता मे लाल धर्मेंद्र प्रताप और मुस्तकीम अंसारी के द्वारा किया गया। चयन ट्रायल में सहारनपुर मंडल की टीम मे चयनीत खिलाड़ियो को क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर डॉ. अतुल सिन्हा, सहारनपुर मंडल हैंडबॉल समिति के संयोजक डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, मनोज प्रजापति, रविकांत धीमान, लाल धर्मेंद्र प्रताप, मुस्तकीम अंसारी, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, शिवनंदन, रुचि आदि ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हैंडबॉल खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम