प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष कबडडी प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम का बजा डंका, प्रथम स्थान प्राप्त कर बने विजेता
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष कबडडी प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम ने अपने उत्कृष्ठ प्रदर्शन के बलबूते विजेता बनकर सहारनपुर मंडल का नाम गौरवान्वित कर दिया। विजेता बनी सहारनपुर मंडल की टीम को क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर डॉ. अतुल सिन्हा व जिला कबड्डी एसोसिएशन सहारनपुर के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए खुशी व्यक्त की।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन 04 से 06 मार्च 2025 तक हरदोई मे किया गया। प्रतियोगिता मे सहारनपुर मंडल की टीम ने अपने उत्कृष्ठ प्रदर्शन के बलबूते प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का खिताब अपने नाम किया। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरूष कबडडी प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम के विजेता बनने पर सहारनपुर मंडल की टीम में शामिल खिलाड़ियो को क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर डॉ. अतुल सिन्हा ने दूरभाष पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।सहारनपुर मंडल टीम की इस उपलब्धि पर जिला कबड्डी एसोसिएशन सहारनपुर के संरक्षक सुनील कुमार, सचिव निशान्त चौधरी, कबड्डी कोच संजीव कुमार, सत्येंद्र सिंह, कॉपिंदर सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ