Ticker

6/recent/ticker-posts

आधुनिकता की दौड़ में फीका ना पड़ जाए होली का रंग

आधुनिकता की दौड़ में फीका ना पड़ जाए होली का रंग

नही रहा गुब्बारे और पिचकारियों वाला बचपन,मोबाइल फोन्स ने छीन  लिया बचपन

होली पर अधिकांश लोग का टूरिस्ट और धार्मिक स्थलों पर जाने का प्रचलन बढ़ा

होली मिलन कार्यक्रमों तक ना सिमट जाए रंगो का पर्व

रिर्पोट अमित मोनू यादव

सहारनपुर-होली का पर्व सनातन मान्यता में अपना एक अलग महत्व,एक अलग रुतबा रखता है। होली को लेकर सनातन सभ्यता में कई तरह के उल्लेख और प्रमाण दिए हुए है।होली पर्व ऋतु परिवर्तन यानी शरद से ग्रीष्म ऋतु के आगमन का भी संदेश देता है।

लेकिन आधुनिकता की दौड़ में होली का यह पर्व महज औपचारिकता बन कर रह गया है लोग होली के दिन ही एक दूसरे को गुलाल लगा कर ही रस्म अदायगी निभा रहे है। होली खेलने वाला उमंग और उत्साह लगातार कम होता जा रहा है।_पहले जहा होली से कई  कई दिन पहले बड़े और बच्चों में होली का खुमार सिर चढ़ कर बोलता था,लेकिन आधुनिकता के इस दौर में बच्चे का हाथों में पानी के गुबारे और रंग गुलाल लिए और एक दुसरे को रंगने की होड़ भी अब धीरे धीरे विलुप्त सी हो रही है क्योंकि अब न वो वो रंग रहा ना वो बच्चे रहे और ना वो बचपन रहा।_बच्चो के हाथो में रंगो और गुलाल की जगह अब मोबाइल फोन्स और कंप्यूटर ने ले ली है। बसंत पंचमी से शुरू होने वाले इस पर्व पर अब लोकगीतों को गाने वाले और सुनने वाले भी शायद नहीं रहे है। डीजे के शोर ने इस प्राचीन परंपरा को दबा दिया है।_वहीं अगर देखा जाए तो होली का पर्व अब सिर्फ सामाजिक संस्थाओं द्वारा होली मिलन के रूप में बैंक्वेट हॉल्स में फूलो की होली,माथे पर छोटा टीका और जलपान तक ही सिमट कर रह गया है।बीते समय में होली पर दुश्मन को रंग लगा फिर दोस्त बना लेने वाली पीढ़िया और परंपरा दोनो आधुनिक युग की भेट चढ़ गई है।

रंग गुलाल और पिचकारियों की दुकानों पर नहीं रही वो पहले जैसी ग्राहकों की भीड़

पहले के दौर में जहा होली से एक पखवाड़ा पहले बाजार खरीदारों से गुलजार हो जाया करते थे वो बाजार होली से पहले रंग गुलाल और पिचकारियों से पूरी तरह सज तो चुका पर होली के महज चंद दिन पहले ग्राहकों के इंतजार में पूरी तरह गुलजार नही हो पाये है।_उधर होली का सामान और मिठाइयां बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि अब होली पर पहले जैसा माहौल देखने को नहीं मिलता है। त्यौहार से एक या दो दिन पहले ही खरीदारी होती है। दुकानदारों का आगे कहना है कि होली से एक या दो दिन पहले ही बाजारों में होली की रौनक लौटी है।_

विलुप्त हो गई है फूलो के रंग के साथ खेली जाने वाली होली

समाजसेवी पंकज अवस्थी  का कहना है कि बीते दशक पहले फूलों से रंग बनाकर होली खेली जाती थी, इन रंगों का औषधीय महत्व भी था, लेकिन अब पेड़ों पर लगे फूल बुजुर्गों की यादों तक सीमित रह गए हैं। बुजुर्ग बताते हैं कि फूलों से रंग बनाने में मेहनत लगती थी। लेकिन अब वह रंग और परंपरा दोनो लुप्त  हो गई।_

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

माहे रमजान के दूसरे जूमे पर रंगों का पर्व होली और जुमा की नमाज शांतिपूर्वक ढंग से की अदा