डॉ. राम मनोहर लोहिया ने ताउम्र गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया-अब्दुल वाहिद
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-समाजवाद चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जंयती पर आज सपा कार्यकर्ताओं में उन्हें भावपूर्ण करते हुए उनके आदर्श और सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लिया।
अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आज समाजवाद चिंतक एंव जननायक डॉ राम मनोहर लोहिया की जंयती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित कर पुप्पाजंलि दी। जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा सामाजिक न्याय, समानता और सशक्त लोकतंत्र के प्रहरी डॉ. राम मनोहर लोहिया ने ताउम्र गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका विचार और उनकी क्रांतिकारी सोच आज भी हमें अन्याय और शोषण के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देती है।आइए, हम उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए एक न्यायसंगत, समतामूलक और समाजवादी भारत के निर्माण का संकल्प लें। पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर विजेश शर्मा एवं वरिष्ठ नेता चौधरी अब्दुल गफूर ने कहा डॉ. लोहिया समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के लोकतांत्रिक अधिकारों की बात करते थे। उन्होंने कहा कि आर्थिक गैर बराबरी जाति-पाति राक्षस हैं और अगर एक से लड़ना है तो दूसरे से भी लड़ना जरूरी है। जाति समाज में असमानता को उत्पन्न करती है। जाति प्रथा के कारण ही समाज के निम्न वर्ग के लोग शोषण का शिकार होते हैं और उन्हें उन्नति के अवसरों से दूर कर देती है।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी जिला उपाध्यक्ष किरण पाल राणा व महानगर विधानसभा अध्यक्ष काशिफा अल्वी ने कहा डॉक्टर लोहिया कहते थे जो लोग ये कहते हैं कि राजनीति को रोजी-रोटी की समस्या से अलग रखो तो यह कहना उनकी अज्ञानता है या बेईमानी है। राजनीति का अर्थ और प्रमुख उद्देश्य लोगों का पेट भरना है। जिस राजनीति से लोगों को रोटी नहीं मिलती, उनका पेट नहीं भरता वह राजनीति भ्रष्ट, पापी और नीच राजनीति है।’ इस मौके पर युवा जनसभा के महानगर अध्यक्ष वसील तोमर पार्षद फहद सलीम चौधरी जुमला सिंह हसीन कुरैशी वेदपाल पत्नी आदि मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ