Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रख्यात कवि कुमार विश्वास पहुंचे सहारनपुर, शिवधाम मंदिर में की पूजा

 प्रख्यात कवि कुमार विश्वास पहुंचे सहारनपुर, शिवधाम मंदिर में की पूजा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर – प्रख्यात कवि कुमार विश्वास सहारनपुर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। वह एनआरआई अजय गुप्ता के विशेष आमंत्रण पर आए थे। इस दौरान उन्होंने बाबा लाल दास रोड स्थित निर्माणाधीन शिवधाम मंदिर में पहुंचकर श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ उनका स्वागत किया।

मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान नगर विधायक राजीव गुंबर भी पहुंचे और उन्होंने भी शिव आराधना में हिस्सा लिया। पूजा के उपरांत शिवधाम मंदिर परिसर में शहरवासियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सहारनपुर के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एनआरआई अजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजा गुप्ता, अनिल गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार जावेद साबरी, उद्योगपति परविंदर सिंह, डॉ. पंकज खन्ना, नगर विधायक राजीव गुंबर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने फूल-मालाओं से कुमार विश्वास का स्वागत किया और उनके सहारनपुर आगमन को गौरव का क्षण बताया।
अपने संबोधन में कुमार विश्वास ने कहा कि वह पिछले 17 वर्षों से गुप्ता परिवार से जुड़े हुए हैं और उन्होंने इस परिवार को हमेशा सेवा भाव और परंपराओं के प्रति समर्पित पाया है। उन्होंने कहा कि भले ही यह परिवार विदेश में रहता है, लेकिन अपनी जड़ों को नहीं भूला। यह अपने संस्कार, संस्कृति और बड़ों के सम्मान को आज भी आत्मसात किए हुए हैं।अजय गुप्ता ने सभी आगंतुकों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने भी इस अवसर को सहारनपुर के लिए गौरवशाली पल बताया और अजय गुप्ता को इस आयोजन के लिए बधाई दी।इस कार्यक्रम ने सहारनपुर के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को और प्रबल किया, जहां साहित्य, आध्यात्म और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रभारी मंत्री ने किया सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ