सीनियर एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप के लिए आयोजित होने वाले चयन ट्रायल के लिए कुश्ती कोच आदेश कुमार टेक्निकल ऑफिशियल नामित
भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में दिल्ली मे आयोजित होने वाले चयन ट्रायल में टेक्निकल ऑफिशियल की भूमिका निभायेंगे कुश्ती कोच आदेश कुमार
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-कुश्ती खेल में सहारनपुर जनपद के खिलाड़ी पदक जीतकर जहां अपने खेल का परचम लहरा रहे है वही सहारनपुर में खिलाड़ियो को कुश्ती का प्रशिक्षण देने वाले कुश्ती कोच आदेश कुमार भी अपनी खेल उपलब्धियों मे इजाफा कर सहारनपुर का नाम गौरवान्वित कर रहे है। जॉर्डन में होने वाली सीनियर एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में प्रतिभाग हेतू दिल्ली मे आयोजित होने वाले चयन ट्रायल के लिए सहारनपुर के कुश्ती कोच आदेश कुमार को टेक्निकल ऑफिशियल नामित किये जाने पर क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर डॉ. अतुल सिन्हा समेत विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारियों व खेल प्रशिक्षको ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।
कुश्ती कोच आदेश कुमार ने बताया कि जॉर्डन के अम्मान में 25 से 30 मार्च 2025 तक सीनियर एशियन फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल और महिला कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग हेतू चयन ट्रायल का आयोजन भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में दिल्ली के इंदिरा गांधी खेल परिसर में 15 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। चयन ट्रायल के लिए सहारनपुर के कुश्ती कोच आदेश कुमार को भारतीय कुश्ती संघ के द्वारा टेक्निकल ऑफिशियल नामित किया गया है। आपको बता दे कि कुश्ती कोच आदेश कुमार पहले भी कुश्ती की कई प्रतियोगिताओ व चयन ट्रायल के लिए टेक्निकल ऑफिशियल नामित होकर प्रतियोगिताओ व चयन ट्रायल के कुशल संचालन मे अपनी अहम भूमिका निभा चुके है। दिल्ली मे आयोजित होने वाले चयन ट्रायल के लिए सहारनपुर के कुश्ती कोच आदेश को टेक्निकल ऑफिशियल नामित किये जाने पर क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर डॉ. अतुल सिन्हा, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, शिवनंदन, बृजेश कुमार, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, बैडमिंटन कोच अक्षित धीमान, वेटलिफ्टिंग कोच जयेंद्र कुमार, संजीव कुमार, प्रदीप शर्मा, अभिषेक चौधरी, मोकम सिंह, रोहित चौधरी, गयासुद्दीन, शराफत अली, रोहित कुमार, मुस्तकीम अंसारी, मनोज प्रजापति, अजय कुमार आदि ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।
0 टिप्पणियाँ