कुश्ती में सहारनपुर की बेटी आरोही तोमर ने स्वर्ण पदक जीतकर किया नाम रोशन
स्वर्ण पदक जीतने पर आरोही तोमर को क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर डॉ. अतुल सिन्हा समेत खेल प्रशिक्षको ने शुभकामनांए देकर उज्जवल भविष्य की कामना की
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-कानपुर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय बाल क्रीडा कुश्ती प्रतियोगिता में आरोही तोमर ने स्वर्ण पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम गौरवान्वित किया। स्वर्ण पदक जीतने पर आरोही तोमर को क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर डॉ. अतुल सिन्हा समेत खेल प्रशिक्षको ने शुभकामनांए देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
कानपुर में 18 से 19 मार्च 2025 तक 35वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीडा कुश्ती प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। जिसमे सहारनपुर मंडल टीम से प्रतिभाग करते हुए होनहार कुश्ती पहलवान आरोही तोमर ने 40-45 किग्रा0 भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर सहारनपुर जनपद का नाम गौरवान्वित किया। स्वर्ण पदक जीतने पर आरोही तोमर को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में आयोजित सम्मान समारोह मे सम्मानित किया गया। आरोही तोमर पुत्री गजेन्द्र तोमर सहारनपुर की निवासी है। स्वर्ण पदक विजेता आरोही तोमर, कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार के दिशा निर्देशन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करती है। कुश्ती प्रशिक्षक आदेश ने बताया कि आरोही तोमर लगभग 01 वर्ष से कुश्ती खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। आरोही तोमर मेहनती व लगनशील खिलाड़ी है। निश्चित ही भविष्य में वह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित करेंगी। ऐसे ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से प्रेरित होकर अन्य खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता उत्पन्न होती है। आरोही तोमर के स्टेडियम पहुंचने पर खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। आरोही तोमर के स्वर्ण पदक जीतने पर डॉ. अतुल सिन्हा क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी, सहारनपुर ने आरोही तोमर को विजयी होने पर दूरभाष पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। राज्य स्तरीय बाल क्रीडा कुश्ती प्रतियोगिता में आरोही तोमर के स्वर्ण पदक जीतने पर बृजेश कुमार, कुश्ती प्रशिक्षक आदेश, वेटलिफ्टिंग कोच जयेन्द्र, सीमा, प्रीति, एथलेटिक्स कोच लाल धमेन्द्र प्रताप, बैडमिंटन कोच अक्षित धीमान आदि ने शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ