उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने चार पदक जीतकर किया नाम रोशन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-8वीं उत्तर प्रदेश राज्य यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियो ने अपने बेहतरीन खेल के बलबूते 02 स्वर्ण, 01 रजत व 01 कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर का नाम रोशन कर दिया। पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों समेत कई खेल संघो के पदाधिकारियों ने शुभकामनाए देकर खुशी व्यक्त की।
जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव व अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान मे लखनऊ में 01 से 02 मार्च 2025 को आयोजित हुई 8वीं उत्तर प्रदेश राज्य यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए सहारनपुर की कुमारी कनक ने भाला फेंक इवेंट मे स्वर्ण पदक, हरदीप ने ऊंची कूद इवेंट मे स्वर्ण पदक, कुमारी दिया सैनी ने लंबी कूद इवेंट मे रजत पदक व कुमारी रिया चौधरी ने 100 मीटर बाधा दौड़ इवेंट मे कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम गौरवाविन्त कर दिया। उन्होने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता कनक देवी दीपक शर्मा भगत के नेतृत्व मे प्रशिक्षण प्राप्त करती है। डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने लखनऊ से जानकारी देते हुए अवगत कराया कि सहारनपुर की एथलेटिक्स टीम प्रतियोगिता मे सोनभद्र जिले के साथ 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक प्राप्ति के साथ प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से उप विजेता घोषित की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियो के द्वारा चार पदक जीतने पर जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता, यशपाल सिंह पुंडीर, चौधरी ईश्वरपाल सिंह मुखिया, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, दीपक शर्मा भगत, मुस्तकीम अंसारी, मनीष कुमार, पोपिन कुमार, जूली पुंडीर, गौरव चौहान, रवि ठाकुर, फरमान अली, सोनवीर सिंह, रविकांत धीमान आदि ने शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ