सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया नए सदस्यों का स्वागत
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- रेलवे रोड स्थित सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर कार्यालय व्यापार भवन में नए सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुनीत चौहान ने किया
व्यापारियों को संबंधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और वरिष्ठ महामंत्री स. सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापार मंडल न केवल व्यापारिक गतिविधियों की जानकारी देता है, बल्कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए भी तत्पर रहता है। उन्होंने बताया कि सदस्य बनने के बाद व्यापार से जुड़े नए कानूनों, विभागीय प्रक्रियाओं और व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। महानगर महामंत्री पुनीत चौहान और कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी ने बताया कि व्यापार मंडल व्यापारियों के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। उन्होंने कहा कि सर्वे, अतिक्रमण और अधूरे विकास कार्यों के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न का व्यापार मंडल विरोध करता है और उनके हितों की लड़ाई लड़ता है।कार्यक्रम में अनिल चोपड़ा, कुणाल गुप्ता, दुर्मिल मरवाहा, शादाब अहमद, संजय मल्होत्रा, मोहम्मद अनवर, प्रवीण आहूजा, ललित बब्बर, मोहम्मद शहजैब, गगन भाटिया सहित कई नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण लाल ठक्कर, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक छाबड़ा, प्रदेश आईटी अध्यक्ष राजीव मदान, आर.के. मल्होत्रा, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सूरज प्रकाश ठक्कर, युवा व्यापार मंडल के चेयरमैन दीपक खेड़ा, पार्षद अनिल गुप्ता समेत कई व्यापारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ