Ticker

6/recent/ticker-posts

गोचर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया जागरूक

 गोचर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया जागरूक

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-गोचर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। 

शनिवार को क्षेत्र के गाँव जंधेड़ा समसपुर में गोचर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे  दिन का शुभारंभ एनएसएस प्रार्थना एवं संकल्प गीत के साथ किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर डॉ ओमकार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद स्वयं सेवकों द्वारा विद्यालय प्रांगण में भारत की विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध महिलाओं की फोटो गैलरी प्रदर्शित की गयी। प्रथम सत्र में महिला सुरक्षा के अंतर्गत साइबर सुरक्षा के बारे में रामपुर महिला थाने से महिला पुलिस सुरक्षा कर्मियों द्वारा जानकारी दी गयी। दूसरे वक्ता के रूप में जिला सहारनपुर से महिला पीसीएस अधिकारी श्रीमती श्रद्धा श्रीवास्तव ने महिला सम्मान, समानता एवं शिक्षा के द्वारा विकसित भारत में आधी आबादी की भूमिका के बारे में जानकारी दी। प्रथम सत्र के अंत में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ चंद्रशेखर ने परिवार, समाज एवं राष्ट्र में महिलाओं की अग्रसर भूमिका को चिन्हित किया। मध्यान्ह भोजन के बाद दूसरे सत्र में मुख्यअतिथि वक्ता के रूप में रामपुर मनिहारान की क्षेत्र ब्लाक प्रमुख गीता रानी एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पूर्व डीडीसी विजयपाल सिंह उपस्थित रहे उन्होंने महिला सशक्तीकरण के सच्चे अर्थों को विस्तार से बताया।ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी ने सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण, सम्मान एवं सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियानों, योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अंत में ब्लॉक प्रमुख श्री मती गीता रानी द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।  कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह, डॉ ज्ञान सिंह एवं डॉ राज किशोर के निर्देशन में हुआ।कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं श्रीमती सरिता, मीनाक्षी, गोचर महाविद्यालय से डॉ जितेंद्र भाटी, योगेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

त्यौहार कोई भी हो उसे मिलजुल कर मनाएं ताकि आपसी एकता व सौहार्द से क्षेत्र का नाम ऊंचा हो-राज्य मंत्री जसवंत सैनी