नेशनल पैरा पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में सहारनपुर के जितेन्द्र व अंकुर ने किया शानदार प्रदर्शन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-नेशनल पैरा पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में सहारनपुर के जितेन्द्र कुमार व अंकुर कश्यप ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। दोनो ही खिलाड़ियो का चयन खेलो इंडिया के लिए किया गया।
पॉवरलिफ्टिंग कोच सन्नी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेटर नोएडा में नेशनल पैरा पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 16 से 18 मार्च 2025 तक किया गया। जिसमें सहारनपुर जनपद के जितेन्द्र कुमार ने चौथा स्थान व अंकुर कश्यप ने छठा स्थान प्राप्त अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। पॉवरलिफ्टिंग कोच सन्नी कुमार ने बताया कि सहारनपुर के पॉवरलिफ्टिंग खिलाड़ी जितेन्द्र कुमार व अंकुर कश्यप का चयन दिल्ली मे होने वाली खेलो इंडिया पैरा पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के लिए किया गया। पॉवरलिफ्टिंग कोच सन्नी कुमार ने कहा की खेलो इंडिया पैरा पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए जितेन्द्र कुमार व अंकुर कश्यप कल रवाना होगें। खेलो इंडिया पैरा पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन होने पर जितेन्द्र कुमार व अंकुर कश्यप को उनके प्रशिक्षक सन्नी कुमार, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप, कुश्ती कोच आदेश कुमार, वेटलिफ्टिंग कोच जयेन्द्र कुमार, बृजेश कुमार आदि ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
0 टिप्पणियाँ