Ticker

6/recent/ticker-posts

सहायक आयुक्त खाद्य से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

 सहायक आयुक्त खाद्य से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-व्यापारियों के उत्पीड़न और विभिन्न समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल सहायक आयुक्त (खाद्य) पवन कुमार से मिला। इसमें उन्होंने व्यापारियों के समक्ष आने वाली समस्याओं को रखा और उनके समाधान की मांग की।

संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश गोयल और देवबंद नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल सहायक आयुक्त (खाद्य) पवन कुमार से मिला। व्यापारियों ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों का उत्पीड़न न करने की बात कही। इस पर पवन कुमार ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में व्यापारी नेता शिवराज रोड, श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलशाल चार्ली, जेके शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

व्यापार मण्डल व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलकार साथ खडा है -अशोक गोयल