राधा विहार स्थित चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर में मनाया गया होली महोत्सव
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- राधा विहार स्थित चमत्कारी श्री खाटू श्याम मंदिर होली महोत्सव में दीदी राधिका जी ने कहा खाटू नरेश की होली जीवन के सभी संकट हारती है। श्री राम कृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित होली महोत्सव में स्वामी कालेंन्द्रानंद जी महाराज के सानिध्य में होली महोत्सव में श्री खाटू श्याम जी का पूजन किया गया और खाटू श्याम धूनी प्रज्वलित की गई सभी भक्तों ने खाटू श्याम को पुष्प अर्पण कर अपनी मनौती मानी श्री धाम वृंदावन से पधारी दीदी राधिका श्रीजी मैं खाटू श्याम एवं कन्हैया के मधुर भजनों से फूलों एवं रंग की होली में सभी भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया दीदी राधिका जी ने स्वयं श्री कृष्ण के संग लठमार होली खेली राधिका का रूप पर श्री कृष्णा पर लठ बरसाये सभी भक्तों ने लठमार होली का परम आनंद प्राप्त किया फूलों फूलों की होली खेलते हुए गुलाल के रंगों से सभी भक्तों को रंग दिया। खाटू श्याम को महा भोग अर्पण कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
श्री धाम वृंदावन से पधारी डॉ दीदी राधिका श्रीजी फागण में खाटू में उड़े रे गुलाल, मैं खाटू के रंग में रंग गई, श्याम से नैना लड़ गए आदि भजनों से ऐसा समां बांध सभी भक्त झूमने को नाचने पर मजबूर हो गए। दीदी राधिका जी ने कहा ब्रज में होली सवा महीने चलती है और खाटू श्याम में फागुन मास में खाटू नरेश के रंगों की होली में जो भक्त रंग जाते हैं उन्हें खाटू श्याम की कृपा अवश्य प्राप्त होती है उन्होंने कहा खाटू श्याम की ध्वजा अपने घर के ऊपर लगाने मात्र से धीरे-धीरे सभी संकट समाप्त होने लगते हैं उन्होंने कहा खाटू नरेश कलयुग के देवता हैं जैसे-जैसे कलयुग का प्रभाव बढ़ेगा वैसे-वैसे खाटू नरेश का जागृत प्रभाव बढ़ता रहेगा इसी कारण आज खाटू नरेश में करोड़ों की भीड़ का तांता लगा हुआ है, जो अपने कर्म से, धर्म से एवं जीवन से हार जाता है और खाटू श्याम की चौखट पर पहुंच जाता है तो खाटू नरेश उसे हारने नहीं देता इसका सहारा बनकर उसका साथ ही बनकर उसे सब संकटों से मुक्त करता है। स्वामी कालेन्द्रानंद जी महाराज ने कहा होली महोत्सव नव सृजन आपसी समरसता एवं प्रकृति के संतुलन का महा उत्सव है जिसमें सभी जीव प्रकृति स्वरूप होकर प्रकृति के रसों से एक दूसरे को अर्पण कर बधाई देते हैं होली संपूर्ण प्रकृति को जागृत कर उसके रंगों को हृदयंगत करने का महा त्योहार है इस अवसर पर मेहर चंद जैन राजेंद्र धीमान अश्विनी कंबोज सागर गुप्ता संजय राणा अनिल नारंग रोहित शर्मा राकेश राय अनिल कश्यप सोम प्रकाश आहूजा सागर गुप्ता मयंक कश्यप अश्विनी कंबोज बबीता गीता करुणा सरल ममता उमा राजबाला बबीता आदि भारी संख्या में होली उत्सव का आनंद लिया।
0 टिप्पणियाँ