Ticker

6/recent/ticker-posts

सुबह सेवा संस्था ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मनाया स्थापना दिवस

सुबह सेवा संस्था ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मनाया स्थापना दिवस

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की अग्रणी संस्था सुबह सेवा संस्था ने स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण को लेकर विचार रखते हुए कहा कि नारी अपना सशक्तिकरण स्वयं ही कर सकती है।

लाला पूरण चंद साहनी मैमोरिटल इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने विचार रखते हुए संयुक्त रूप से कहा कि नारी अपना सशक्तिकरण स्वयं ही कर सकती है। सभी बेटियों, बहनों और माताओं को संकल्प लेना होगा कि वे अपने सपनों को न छोड़ें। बदलाव की शुरुआत आपसे होती है। आपके सपने और आपकी मेहनत पूरे समाज के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि अकेले हम शायद कुछ न कर सकें, लेकिन एक साथ मिलकर हम बहुत कुछ बदल सकते हैं। इस दौरान ममता वर्मा सुबह संस्था पर कविता प्रस्तुत की। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष मधुलिका तंवर व संचालन पूनम मिश्रा ने किया। इस मौके पर डॉ. सुनीता शाही, संगीता चौधरी, नीलम पुंडीर, मुक्ता सिंह, अंजू खटूरिया, कमला राजपूत, वैष्णवी आदि मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कुश्ती व ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं मे पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने किया सम्मानित