Ticker

6/recent/ticker-posts

स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में सहारनपुर स्मार्ट सिटी पुरस्कृत

 स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में सहारनपुर स्मार्ट सिटी पुरस्कृत

गोबर पेंट’ के लिए दिया गया ‘सस्टेनेबल सॉल्यूशन कैटेगरी’ में पुरस्कार

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-सहारनपुर स्मार्ट सिटी लि. को 10वें स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में ‘गोबर पेंट’ के लिए ‘सस्टेनेबल सॉल्यूशन कैटेगरी’ में पुरस्कार से नवाजा गया है। पुरस्कार स्मार्ट सिटी के सीईओ/नगरायुक्त संजय चौहान ने स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता व कंपनी सैक्रेटरी सहित स्मार्ट सिटी टीम के साथ प्राप्त किया। 

स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता बी के सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा 10वें स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो का 19-21 मार्च तक तीन दिवसीय आयोजन प्रगति मैदान नई दिल्ली में किया गया था। एक्सपो में देश की सौ स्मार्ट सिटी और देश विदेश की अनेक कंपनियों ने हिस्सेदारी की। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में स्मार्ट सिटी सहारनपुर ने अपनी प्रमुख परियोजनाओं जैसे आईसीसीसी, हैबिटेट सेंटर, बस चार्जिंग स्टेशन, स्वच्छ कुंड, हेल्थ एटीएम आदि का प्रदर्शन और गोबर से पेंट का अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। सहारनपुर स्मार्ट सिटी अधिकारियों ने आवास एवं शहरी मंत्रालय के अधिकारियों को बताया कि ‘गोबर पेंट’ अष्ट लाभयुक्त है। यह इको फ्रेंडली, एंटी फंगल, एंटी बैक्टिरियल हैं, तापमान नियंत्रित रखता है, प्रदूषित एवं हानिकारक तत्वों एवं गंध से मुक्त है और दूसरे पेंट के मुकाबले सस्ता है।कंपनी सचिव शंकर तायल ने बताया कि पूरे एक्सपो में विभिन्न श्रेणियों में कुल 21 पुरस्कार दिये जाने थे। जिनमें से सहारनपुर स्मार्ट सिटी को ‘गोबर पेंट’ के लिए ‘सस्टेनेबल सॉल्यूशन श्रेणी’ में पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार ‘दा इंफ्रा विजन फाउण्डेशन’ के सीईओ जगन शाह, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र प्लानिंग बोर्ड के पूर्व संयुक्त निदेशक राजीव चड्ढ़ा, आईएफएसीईटी कानपुर के सीईओ ए आर के एस श्रीनिवास तथा देश की प्रख्यात वास्तुकला विशेषज्ञ एवं आर्किटेक्ट एंड प्लानर शैला श्रीप्रकाश ने प्रदान किया। एक्सपो पुरस्कार समारोह में उक्त अधिकारियों के अलावा स्मार्ट सिटी सहारनपुर लि. के डी.जी.एम.(वित्त) मोहित मिश्रा, मनी जैन व सिमरन पंवार आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विद्यालय प्रबंध समिति के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन