सहारनपुर की बेटी समीक्षा सक्सेना ने हॉकी में किया नाम रोशन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में सहारनपुर की बेटी समीक्षा सक्सेना ने आईटीएम विश्वविद्यालय, ग्वालियर की टीम से प्रतिभाग कर अपने खेल के शानदार प्रदर्शन के बलबूते बेस्ट गोलकीपर खिताब जीतकर रजत पदक भी अपने नाम किया।
सहारनपुर में हॉकी का प्रशिक्षण दे चुके व वर्तमान मे स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया मणिपुर में हॉकी कोच शारिक हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक अमृतसर के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे फाइनल में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की टीम ने आईटीएम विश्वविद्यालय को पराजित किया। उन्होने बताया कि सहारनपुर की समीक्षा सक्सेना का एडमिशन आईटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में बीए तृतीय वर्ष में है। समीक्षा सक्सेना ने आईटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर की टीम से प्रतिभाग कर रजत पदक अपने नाम किया और अपने शानदार खेल के बदौलत बेस्ट गोलकीपर का खिताब जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। हॉकी में नाम रोशन करने वाली समीक्षा सक्सेना सहारनपुर मे जनक नगर की रहने वाली हैं और उनके पिता मनोज सक्सेना पत्रकार है और माता यशोदा सक्सेना सोशल वर्कर हैं। समीक्षा सक्सेना सहारनपुर में हॉकी कोच शारिक हुसैन के अंतर्गत प्रशिक्षण लेती थी। सब जूनियर नेशनल खेलने के बाद उनका चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया पटियाला के लिए हो गया। जहाँ पर प्रशिक्षण लेने के बाद उनका चयन नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंससी भोपाल में हो गया तभी से समीक्षा सक्सेना पर निरंतर प्रशिक्षण ले रही है। जहाँ से उन्होने कई बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने भाग लिया और दो बार इंडिया कैंप के लिए भी चयनित हो चुकी है। समीक्षा गत वर्ष भी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता और खेलो इंडिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में मेडल जीत अपनी खेल उपलब्धियों मे इजाफा कर चुकी है। हॉकी खेल में सहारनपुर जनपद की बेटी समीक्षा सक्सेना की इस उपलब्धि पर सहारनपुर के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी फुरकान अहमद, यशपाल सिंह पुंडीर, नवीन चंद शर्मा, सुरेश पाल, संदीप भट, ऊषा गुप्ता, महिमा चौधरी, शालिनी रावत, शिवानी रावत,निखिल कुमार, आसिफ अली, विशु, सागर नंदा, विपुल कुमार, वासी उल्ला खां, विशाल कुमार आदि ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।
0 टिप्पणियाँ