Ticker

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी व समर्पण भाव से कार्य करने की अपील की गयी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के दस वर्ष पूर्ण होने पर आज नगर निगम द्वारा निगम में सेवारत करीब दो दर्जन महिला कर्मचारियों को निगम अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया और उनसे कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी व समर्पण भाव के साथ कार्य करने की अपील की गयी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में निगम के विभिन्न विभागों में सेवारत महिला कर्मचारियों को माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी द्वारा तथा सम्मानित किया गया। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने महिला कर्मचारियों की सेवाओं का उल्लेख करते हुए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि आठ मार्च को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के दस वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।साहित्यकार डॉ. वीरेन्द्र आज़म ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी महिलाओं से अपील की कि वे अपने घर परिवार के अतिरिक्त अपने आस पास की सभी बालिकाओं को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। आज जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमें डॉ.सपना सिंह, दीपाली, मंजू, मुनेश, इंदु, अलका, मेघा, मधु, शिप्रा, नीलम, नीतू, सुनीता, सुशील आर्य, आरती, शिवा आदि शामिल रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

ओपन स्टेट आमंत्रण महिला बास्केटबाल प्रतियोगिता व प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक/बालिका बैडमिन्टन प्रतियोगिता मे प्रतिभाग हेतू चयन ट्रायल का होगा आयोजन