Ticker

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने किया भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई का स्वागत

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने किया भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई का स्वागत

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारीयों के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महानगर सहारनपुर अध्यक्ष श्री शीतल बिश्नोई गोयल का उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें व्यापार मंडल का अंग वस्त्र पहनकर स्वागत किया

प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महानगर सहारनपुर अध्यक्ष श्री शीतल बिश्नोई गोयल से व्यापारियों की समस्याओं के संदर्भ में विचार विमर्श किया जिस पर आदरणीय अध्यक्ष जी ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि वह व्यापारियों की हितों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा तो व्यापारियों की पार्टी है अगर इसमें भी व्यापारी की सुनवाई नहीं हुई तो अच्छी बात नहीं है और मैं आपके लिए सदैव तत्पर रहूंगा, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री अनित गर्ग जिला वरिष्ठ महामंत्री हर्ष डावर जिला महामंत्री केतन विरमानी जिला कोषाध्यक्ष अश्वनी अरोरा, महानगर अध्यक्ष सरदार गुरमेहर सिंह,  महामंत्री विधानसभा अमरदीप सिंघल, अमित जैन, वंश वर्मा, सुनील अरोड़ा, मानवेंद्र भारद्वाज, अमन वर्मा, राम लखन ,जी मुख्य रूप से शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से चार दिवसीय साइकिल यात्रा का विधिवत रूप से हुआ शुभारंभ