कुश्ती व ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं मे पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने किया सम्मानित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-कुश्ती व ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं मे पदक जीतकर सहारनपुर जनपद के खिलाड़ियों ने नाम रोशन कर दिया। पदक विजेता खिलाड़ियों को नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
लखनऊ में 06 से 08 मार्च 2025 तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मे 57 किग्रा0 भार में स्वर्ण पदक जीतकर परचिन यादव ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। जबकि लखनऊ में ही आयोजित हुई खेलो इंडिया महिला लीग 2025 में प्रतिभाग करते हुए अपने अपने भार वर्गो में सहारनपुर की ताइक्वांडों खिलाड़ी दीपिका ने कांस्य, रौनक शर्मा ने कांस्य व आंचल नें भी कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता में अंशिका ने भी अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन किया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी का स्वागत क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर डॉ. अतुल सिन्हा के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर सहारनपुर का नाम रोशन करने वाली परचिन यादव व ताइक्वांडो खेल में पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराने वाली ताइक्वांडों खिलाड़ी दीपिका, रौनक शर्मा, आंचल को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर डॉ. अतुल सिन्हा नें भी विजेता खिलाड़ियो समेत कुश्ती कोच आदेश कुमार व ताइक्वांडो कोच प्रियंका चौहान को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन रवि कोरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रुचि यादव, युवा भाजपा नेता सागर चौधरी, ओम कुमार, अनुप काम्बोज, पुष्पेन्द्र प्रधान, प्रवेश चौधरी, चौ0 वीर सिंह, कृष्ण गोपाल गुम्बर, कुश्ती कोच आदेश कुमार, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक चौधरी, ताइक्वांडो कोच प्रियंका चौहान, बृजेश कुमार, सन्नी प्रजापति, प्रदीप शर्मा, दीपक,अश्वनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ