सारंग की होली से जुड़े नृत्य व हंसगुल्लो ने समा बांधा
रिपोर्ट रवि बख्शी
हारनपुर-अंबाला रोड स्थित होटल स्काईलार्क में सारंग सामाजिक एवं सांसकृतिक संगठन द्वारा" होली के रंग हास्य" के संग समारोह धूमधाम से बाल नृत्य व हंसगुल्लो के साथ मनाया गया।योगिता अरोड़ा व कुणाल अरोड़ा ने शानदार गणेश वंदना पर नृत्य कर कार्यक्रम का आगाज किया।
परीजैन,देविशा जैन ,रक्षीता चुग, हरगुंन, पर्वनी सेठी, रीधम मिग्लानी, आकृति पवार ने रंग बिरंगे परिधानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसे देखकर सभी ने खूब तालियां बजाई। प्रसिद्ध रंगकर्मी विजय त्यागी व रामकिशन भारती की हास्य झलकी ने श्रोताओं को जमकर हंसाया। शालिनी चावला ने होली गीत पर सभी को मथुरा की सैर करा दी शक्ति महिला ने झूम कर आनंद लिया। प्रसिद्ध गायक राजू भाई ने मुकेश की आवाज में गीत सुनाकर सभी का मन मोह लिया। नगर की रामलीला के प्रसिद्ध रावण कमल मल्होत्रा व अंतरिक्ष अरोड़ा ने धमाकेदार अंदाज में जोरदार डॉयलॉग सुना कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कवि डा विजेंद्र पाल शर्मा व कवि हरी राम पथिक ने भी कविता पाठ किया। महामण्डलेश्वर पंडित धीरज भारद्वाज ने ब्रज की होली पर भजन सुना कर माहौल भक्तिमय कर दिया।रमेश चंद्र छबिला ने सभी को हंस गुल्ले खिलाकर लोटपोट किया। राकेश वत्स,अशोक शर्मा, यज्ञ साहनी, सतीश शाह,वेद प्रकाश पोपली ने भी होली की शुभकामनाएं दी। नगर विधायक राजीव गुम्बर व पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा होली त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं बल्कि भाईचारे और सोहार्द का प्रतिक है यह अधर्म पर विजय का प्रतिक है ।यह पर्व हमें द्वेष , इर्ष्या आपसी मतभेद बुलाकर भाई चारे अपनाने का संदेश देता है। 3 घंटे तक चले प्रोग्राम में सभी ने व्यंजन का लुत्फ़ उठाया। होली कार्यक्रम में हुई हंसी की फुहार में मुख्य रूप से रोटी बैंक के चेयरमैन भाजपा नेता मनीष अरोड़ा, राम कुमार शर्मा, विमल खरबंदा, विनोद खुराना, आशु सिंधु, शाम कुमार सैनी, अमित उपध्याय, एडवो. अमरदीप जैन, रजनीश शर्मा, विनोद मिग्लानी, आलोक गुप्ता, विनय बख्शी, हरीश अरोड़ा, दीपक खन्ना, डा. एम पी सिंह चावला, भूपेंद्र सिंह बग्गा, तजेंदर् सिंह, महेश रज्जरवाल, वी के तोमर, इरशाद खान मुंडन, सुरेश कुमार, आरिफ अंसारी, सतीश आज़ाद, जे. एम गाँधी, हरीश आहूजा, नंद किशोर घई, शीतल चावला, प्रवीण चाँदना, सुनील पंकज,जोगेंदर कल्याण, मुकेश शर्मा, लक्ष्य भाटिया, स. बलबीर सिंह छाबडा, संजय मल्होत्रा, सार्थक वालिया, स. कुलवंत सिंह भाटिया, संजय अरोड़ा, मनोज राही, रविंद्र तोमर, सुरेंद्र मोहन कालडा, प्रवेश धवन, संजय कालडा,प्रभात लुथरा,संजय दत्ता सहित काफी संख्या में गण मान्य लोग शरीक हुऎ। रंगारण कार्यक्रम का सफल संचालन रवि बख्शी व एडवोकेट अरुण सुरी ने हंसी के फुहार के बीच में किया।
0 टिप्पणियाँ