Ticker

6/recent/ticker-posts

साहित्य साधना के लिए डॉ वीरेन्द्र आज़म पुरस्कृत

 साहित्य साधना के लिए डॉ वीरेन्द्र आज़म पुरस्कृत

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगर शांति समिति ने सहारनपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ वीरेन्द्र आज़म को हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं में निरंतर साहित्य साधना  और "शीतल वाणी" हिंदी त्रैमासिक के माध्यम से हिंदी को समृद्ध करने के लिए यहां एक समारोह में शाल ओढ़ाकर व सम्मान चिह्न प्रदान कर पुरस्कृत किया है।

नगर शांति समिति द्वारा समारोह का आयोजन होली पर्व के उपलक्ष में सद्भाव समारोह के रूप में किया गया था। सम्मान चिह्न समिति के अध्यक्ष अशोक गांधी ने प्रदान किया। समिति की पुरस्कार समिति के चेयरमैन जयनाथ शर्मा ने बताया कि डॉ वीरेन्द्र आज़म कहानी, लघु कथा, आलोचना, व्यंग्य, कविता, हाइकु, समीक्षा एवं सम्पादन आदि विधाओं के माध्यम से हिंदी साहित्य की लगातार सेवा कर रहे हैं। इनकी लघु कथाएं कर्नाटक के मंगलुरु विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम में पढ़ाई जा रही हैं।  शैलीकार डॉ. कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर,  से रा यात्री, उदय प्रकाश, डॉ. लक्ष्मी नारायण लाल, डॉ. द्वारिका प्रसाद सक्सेना,  नरेश सक्सेना, कमला प्रसाद, बलराम, कमलेश भट्ट कमल, डॉ. अश्वघोष व राजेंद्र राजन आदि साहित्यकारों पर शीतल वाणी के विशेषांक निकालकर इन्होंने हिंदी साहित्य को समृद्ध किया है। डॉ वीरेन्द्र आज़म स्वस्थ पत्रकारिता और साहित्य सेवा के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के अलावा दो बार उपराष्ट्रपति तथा देश भर की सौ से अधिक संस्थाओं द्वारा सम्मान और पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। समारोह में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं के अलावा विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खां तथा बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए जमीअत उलमा-ए-हिंद और एम.एच.ए. मदनी चैरिटेबल ट्रस्ट देवबंद ने एक करोड़ साठ लाख रुपये छात्रवृत्ति वितरित की