Ticker

6/recent/ticker-posts

बैडमिन्टन खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में सहारनपुर मंडल की टीम का हुआ चयन

बैडमिन्टन खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में सहारनपुर मंडल की टीम का हुआ चयन

चयन ट्रायल में खिलाड़ियो का चयन बैडमिन्टन प्रशिक्षक अक्षित धीमान के द्वारा किया गया।

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- बैडमिन्टन खेल के जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन सहारनपुर मंडल की टीम मे किया गया। 

खेल निदेशालय उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय सीनियर (पुरूष/महिला) बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 मार्च, 2025 तक गुरू गोबिन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज कुर्सी रोड लखनऊ में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग हेतु डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन डॉ. अतुल सिन्हा, क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी, सहारनपुर मण्डल के दिशा निर्देशन में किया गया। मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में अंश हाण्डा (सहारनपुर), शिवम मलिक, नितिन कुमार, एकांश गोयल, जयंत चौधरी, आदर्श मलिक (शामली) का चयन सहारनपुर मंडल की सीनियर पुरुष बैडमिन्टन टीम में किया गया। जबकि सृष्टि, संजना, वैशाली, शगुन, आरूषी, साक्षी सैनी (सहारनपुर) का चयन सहारनपुर मंडल की सीनियर महिला बैडमिन्टन टीम में किया गया। आरक्षित खिलाड़ी के रुप मे अंजली का चयन किया गया। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन बैडमिन्टन प्रशिक्षक अक्षित धीमान के द्वारा किया गया। चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर (पुरूष/महिला) बैडमिन्टन प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रभारी मंत्री ने किया सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ