Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला कलारीयापट्टू संघ सहारनपुर व सहारनपुर मंडल कलारीयापट्टू संघ का पुनर्गठन किया गया

जिला कलारीयापट्टू संघ सहारनपुर व सहारनपुर मंडल कलारीयापट्टू संघ का पुनर्गठन किया गया

मनीष अरोडा जिला कलारीयापट्टू संघ के अध्यक्ष व एडवोकेट पुण्य गर्ग सहारनपुर मंडल कलारीयापट्टू संघ के अध्यक्ष मनोनीत

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- कलारीयापट्टू खेल को सहारनपुर में विशेष बढावा देने के लिए जिला कलारीयापट्टू संघ सहारनपुर व सहारनपुर मंडल कलारीयापट्टू संघ का पुनर्गठन किया गया। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत कर आगे होने वाले प्रशिक्षण कैम्प व प्रतियोगितओ के बारें मे जानकारी दी गई। 

सहारनपुर मंडल कलारीयापट्टू संघ के सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के तत्वाधान में सहारनपुर मंडल कलारीपट्टू संघ और जिला कलारीयापट्टू संघ सहारनपुर की जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में किया गया। सहारनपुर मंडल कलारीयापट्टू संघ और जिला कलारीयापट्टू संघ सहारनपुर 2020 से 2024 तक 4 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर चुका है इसी संदर्भ में 2025 से 2028 तक जिला कलारीयापट्टू संघ सहारनपुर का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता और उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों की सर्व सहमति से जिला कलारीयापट्टू संघ सहारनपुर में मुख्य संरक्षक मुकुल चौधरी, चेयरमैन अशोक सक्सेना, अध्यक्ष मनीष अरोड़ा, महिला अध्यक्ष अनु बजाज, उपाध्यक्ष एडवोकेट अमजद अली खान, सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, सहसचिव अमित कुमार, राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सरिता प्रजापति, कानूनी सलाहकार एडवोकेट मोहम्मद मुरसलीन, मीडिया प्रभारी लाल धर्मेंद्र प्रताप, टेक्निकल डायरेक्टर अमित चौधरी, सदस्य विष्णु चाहर, अन्नीया अग्रवाल, अनन्या कटारिया, फैसल राव सर्व सहमति से चुने गए। सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने बताया की उत्तराखंड में आयोजित हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में भी सहारनपुर के दो कलारीयापट्टू खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर सहारनपुर का नाम गौरवान्वित कर अपने खेल का परचम लहरा चुके है। सहारनपुर मंडल कलारीयापट्टू संघ में मुख्य संरक्षक डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, चेयरमैन डॉक्टर मनोज कुमार सिंधी, अध्यक्ष एडवोकेट पुण्य गर्ग, महिला अध्यक्ष सुषमा बजाज, उपाध्यक्ष डॉ मोहम्मद सलीम, सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, सहसचिव हैदर अली चौधरी, कोषाध्यक्ष नूरीन जहां, कानूनी सलाहकार एडवोकेट मोहम्मद मुरसलीन, मीडिया प्रभारी लाल धर्मेंद्र प्रताप, टेक्निकल डायरेक्टर सरवत जमाल सहमति से चुने गए 
सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि कलारीयापट्टू मार्शल आर्ट विश्व की पुरानी मार्शल आर्ट युद्ध कला है इसीलिए कलारीयापट्टू मार्शल आर्ट को मदर ऑफ मार्शल आर्ट भी कहा जाता है कलारीयापट्टू मार्शल आर्ट भारत खेल मंत्रालय युवा कार्यक्रम द्वारा मान्यता प्राप्त तथा खेलो इंडिया और राष्ट्रीय खेलों में भी सम्मिलित है। कलारीयापट्टू मार्शल आर्ट आज विश्व में सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्ट के खेलों में भी अपना विशेष स्थान रखती है आज भारत में  कलारीयापट्टू खिलाड़ी मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रभारी मंत्री ने किया सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ