Ticker

6/recent/ticker-posts

रमजान सब्र, रहमतों और बरकतों वाला महीना-हाफ़िज़ अरशद

 रमजान सब्र, रहमतों और बरकतों वाला महीना-हाफ़िज़ अरशद 

खान आलमपुरा की कदीमी मस्जिद में रमजान की 15वीं शब में कुरआन पाक मुकम्मल, मुल्क में अमन व शांति की हुई दुआ

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- मुकद्दस रमजान माह की 15 वीं शब में खान आलामपुरा पीपल वाली गली स्थित कदीमी मस्जिद में नमाज़ तरावीह में कुरआन पाक मुकम्मल हुआ। इस अवसर पर सामूूहिक दुआ का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों ने रो-रोकर अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर दुआएं मांगी।

रमज़ान में कदीमी मस्जिद में चल रही तरावीह में हाफ़िज़ अरशद ने शनिवार की रात्रि कुरआन पाक मुकम्मल किया। इस दौरान हाफ़िज़ अरशद ने कहा कि कुरआन पाक जैसी दूसरी कोई आसमानी किताब न है और न ही कभी होगी। कुरआन में जिस चीज को हजारों साल पहले बता दिया गया वो आज सच साबित होकर पूरी दुनिया के सामने आ रही है। जरुरत इस बात की है कि अल्लाह की रस्सी को मजबूती के साथ पकड़े रहें। उन्होंने कहा कि रमजान सब्र, रहमतों और बरकतों वाला महीना है हमें इस कि ज़्यादा से ज़्यादा कद्र करनी चाहिए। उन्होंने रमजान माह पर रोशनी डाली और मुल्क में अमनो अमान और आपसी सौहार्द की दुआ कराई। इस  अवसर पर।  सामा हाफिज मुहम्मद अरमान, सामा हाफिज मुहम्मद रयान ,मुहम्मद अज़मल खान सपा नेता फैसल सलमानी  ,मुहम्मद मतीन ,मुहम्मद तंजीम ,इरफान अहमद ,मुहम्मद शाहिद ,मुहम्मद साजिद खान ,मुहम्मद तनवीर ,हाजी तसलीम अहमद ,मुहम्मद रिजवान ,मुहम्मद आबिद हुसैन ,मुहम्मद आबिद ,मुबीन अहमद  आदि सहित काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए जमीअत उलमा-ए-हिंद और एम.एच.ए. मदनी चैरिटेबल ट्रस्ट देवबंद ने एक करोड़ साठ लाख रुपये छात्रवृत्ति वितरित की