सीडीओ की अध्यक्षता में प्रदर्शनी की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर सेवा, सुरक्षा और प्रदेश में सुशासन पर आधारित जिले में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई।
सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को सकुशलपूर्वक कार्यक्रमों को पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के सफलता पूर्वक आठ वर्ष पूरे होने पर कंपनी बाग में 25, 26 एवं 27 मार्च को 06 सत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में केंद्र सरकार द्वारा विगत 10 वर्ष और राज्य सरकार द्वारा विगत आठ वर्षों में जनता की सेवा, सुरक्षा और प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए किए गए प्रयासों और परिणामों से जनता को अवगत कराया जाएगा। विभिन्न उपलब्धियों पर लघु फिल्मों का प्रदर्शन कर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।यह कार्यक्रम प्रदेश की विभिन्न उपलब्धियों को दर्शाने और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक अधिकतम लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी आम जनता को दी जाएगी। इसमें प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों एवं उपलब्धियों की झलक दिखेगी। वहीं पात्र लाभार्थियों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से संतृप्त किया जाएगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी, डीसी एनआरएलएम इंद्रजीत सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ