हॉकी मे विशाल कुमार ने किया सहारनपुर का नाम रोशन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- 22 फरवरी से 28 फरवरी तक गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में फाइनल में गुरुकुल विश्वविद्यालय ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को दो एक से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
हॉकी कोच शारिक हुसैन ने बताया कि विशाल कुमार का एडमिशन गुरुकुल विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में है। विशाल कुमार ने विश्वविद्यालय की टीम से प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया और विशाल कुमार को उनके शानदार खेल के बदौलत बेस्ट डिफेंडर का खिताब भी उनको दिया गया। विशाल कुमार बृजेश नगर के रहने वाले हैं और उनके पिता श्री ओमपाल सिंह रोडवेज से रिटायर्ड हैं। विशाल कुमार सहारनपुर में हॉकी कोच शारिक हुसैन के अंतर्गत प्रशिक्षण लेते थे।प्रशिक्षण लेने के बाद, सब जूनियर नेशनल खेलने के बाद उनका चयन लखनऊ में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए हो गया। जहाँ पर प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने अनेक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया। और उसके बाद उनका चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सलेंस हिमाचल में हो गया।वहाँ पर 2 साल प्रशिक्षण लेने के बाद उनका चयन हरियाणा के स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुआ। अभी विशाल कुमार हरियाणा के स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रहे हैं।विशाल कुमार की नजर सीनियर इंडिया कैंप पर है जिसके लिए अगस्त में होने वाली सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता की तैयारी में वो लगे।हम सब विशाल कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।विशाल कुमार की इस उपलब्धि पर सहारनपुर के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी फुरकान अहमद, यशपाल सिंह पुंडीर, नवीन चंद शर्मा, सुरेश पाल, संदीप भट, ऊषा गुप्ता ने भी विशाल कुमार को बधाई दी वा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। हॉकी खिलाड़ी महिमा चौधरी, शालिनी रावत, शिवानी रावत,निखिल कुमार, आसिफ अली, विशु, सागर नंदा, विपुल कुमार, वासी उल्ला खां, समिक्षा सक्सेना में खुशी की लहर है।
0 टिप्पणियाँ