Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम,अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता के निर्देशन मे हुआ सहारनपुर मंडल की टीम का चयन

जिला एवं मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम,अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता के निर्देशन मे हुआ सहारनपुर मंडल की टीम का चयन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-जूडो खेल के जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर किया। चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

अन्तरराष्ट्रीय रेफरी एवं सहारनपुर जिला जूडो संघ के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में के0डी0 सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम, लखनऊ में 18 से 20 मार्च 2025 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर (बालक/बालिका) जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जबकि प्रदेश स्तरीय सीनियर (पुरुष/महिला) जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 मार्च 2025 तक किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आज जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन कराया गया। अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर (बालक/बालिका) जूडो प्रतियोगिता के लिए आयोजित हुए मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में जूनियर बालक वर्ग में -55 किग्रा0 में अभय प्रताप सिंह (सहारनपुर), -60 किग्रा0 में आर्यन कुमार (सहारनपुर), -66 किग्रा0 में कार्तिक (मुजफ्फरनगर), -73 किग्रा0 में उदयप्रताप सिंह (मुजफ्फरनगर), -81 किग्रा0 में अभिषेक चौहान (सहारनपुर), -90 किग्रा0 में विक्की धनगर (मुजफ्फरनगर) व जूनियर बालिका वर्ग में -44 किग्रा0 में शगुन कश्यप (सहारनपुर)-48 किग्रा0 में श्रीआ रानी (सहारनपुर), -52 किग्रा0 में अकांशी (सहारनपुर), -57 किग्रा0 में प्रज्ञा वर्मा (सहारनपुर), -63 किग्रा0 में प्रीति यादव (सहारनपुर), +78 किग्रा0 में वर्तिका मालियाँ (सहारनपुर) का चयन किया गया। बालिका टीम की टीम मैनेजर तान्या सेठ व बालक टीम का टीम मैनेजर गौरव वर्मा को बनाया गया। प्रदेश स्तरीय सीनियर ( पुरुष/महिला) जूडो प्रतियोगिता के लिए आयोजित चयन ट्रायल में सीनियर पुरुष के  -55 किग्रा0 में अभय प्रताप सिंह (सहारनपुर), -60 किग्रा0 में माणिक त्यागी (सहारनपुर), -66 किग्रा0 में कार्तिक (मुजफ्फरनगर), -73 किग्रा0 में उदयप्रताप सिंह (मुजफ्फरनगर), -81 किग्रा0 में अब्दुल रेहमान (मुजफ्फरनगर), -90 किग्रा0 में विक्की धनगर (मुजफ्फरनगर) व सीनियर महिला वर्ग के -44 किग्रा0 में श्रुति (मुजफ्फरनगर), -48 किग्रा0 में श्रीआ रानी (सहारनपुर), -52 किग्रा0 में साक्षी (मुजफ्फरनगर)-57 किग्रा0 में प्रज्ञा वर्मा (सहारनपुर) का चयन किया गया। चयन ट्रायल अन्तरराष्ट्रीय रेफरी एवं सहारनपुर जिला जूडो संघ के सचिव दीपक गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ। जिसमें निर्णायक की भूमिका अमन झा, तान्या सेठ, रिदम गुप्ता के द्वारा निभाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए जमीअत उलमा-ए-हिंद और एम.एच.ए. मदनी चैरिटेबल ट्रस्ट देवबंद ने एक करोड़ साठ लाख रुपये छात्रवृत्ति वितरित की