फेडरेशन कप वुशू प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की वुशू खिलाड़ी शिवानी का हुआ चयन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-फेडरेशन कप वुशू प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की वुशू खिलाड़ी शिवानी का चयन होने पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह समेत सहारनपुर जिला वुशू एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
सहारनपुर जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव व राष्ट्रीय रेफरी सोनवीर सिंह ने बताया कि 24 से 28 मार्च 2025 तक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फेडरेशन कप वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सहारनपुर की वुशू खिलाड़ी शिवानी का चयन उत्तर प्रदेश की वूशू टीम मे किया गया। सचिव सोनवीर सिंह ने बताया की फेडरेशन कप वुशू प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की वुशू खिलाड़ी शिवानी का चयन होने पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने शिवानी को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। फेडरेशन कप वुशू प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की वुशू खिलाड़ी शिवानी का चयन होने वुशू कोच सोनवीर सिंह समेत सहारनपुर जिला वुशू एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने भी शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ