एक दूसरे से गले मिलकर मिलें (जादू की झप्पी) घर में सकारात्मक माहौल बनाए-डॉक्टर नैना मिगलानी
उन लोगों के साथ समय बितायें जो आपको आगे ले जाते हैं। पीछे नहीं-डाँ संजीव मिगलानी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस इस वर्ष देखभाल और साझा करना थीम पर मनाया जाएगा जिसके लिए कुछ सुझाव भी दिए गए हैं जिसके अंतर्गत हम अपने जीवन शैली में उन्हें बदलाव रहकर अपने को स्वस्थ रख सकते हैं।
अर्न्तराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (20 मार्च 2025) पर प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर संजीव मिगलानी ओर डॉक्टर नैना मिगलानी ने बताया कि गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस मनाया जाएगा विश्व स्तर पर मनाया जाने वाले विश्व प्रसन्नता दिवस में देखभाल और साझा थीम रखी गई है। डॉ. नैना मिगलानी व डाँ संजीव मिगलानी ने बताया कि पूरे विश्व में 20 मार्च को अर्न्तराष्ट्रीय हेप्पीनेस (प्रसन्नता) दिवस मनाया जाता है इस साल की वर्ल्ड हैप्पीनेस डे की थीम देखभाल और साझा करना रखी गई है जिसका अर्थ है कि अपने देश की खुशी के लिए करूणा, सहानभूति और सामाजिक सम्बन्ध क महत्व को बढ़ावा देना। डॉ नैना मिगलानी ने कहा कि विश्व मे 143 देशों के वर्ल्ड हैप्पीनेस इन्डेक्स में भारत बहुत पीछे है। भारत इस इन्डेक्स में 126 नम्बर पर हैं।प्रसन्न रहने के सुझाव :अपने शरीर में हैप्पी हारमोन्स जैसे सीरोटोनिन, एन्ड्रोफिन, डोपामीन, आक्सीटोसिन का रिसाव
प्रक्रियाओं में बढाया जा सकता है। जैसे :-आप उन लोगों के साथ समय बितायें जो आपको आगे ले जाते हैं। पीछे नहीं, व्यायाम, जोगिंग, तैरना, डांस करना, सुबह एक घन्टा ताजी हवा व धूप में बैठना,पशुओं के साथ समय बिताना जैसे : गाय, कुत्ते के साथ खेलना (ट्रिप्टोफान) से भरपूर आहार लें जैसेः सूरजमुखी के बीज, मूंगफली, कद्दू के बीज, सोयाबीन, दूध, अण्डा, मछली आदि। थोडी मात्रा में चॉकलेट भी ले सकते हैं। एक दूसरे से गले मिलकर मिलें (जादू की झप्पी) घर में सकारात्मक माहौल के लिए भजन चलाये, अगरबत्ती या धूपबत्ती लगायें।
0 टिप्पणियाँ