बैडमिन्टन खेल के चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम
मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाडियों का चयन बैडमिन्टन प्रशिक्षक अक्षित धीमान के द्वारा किया गया
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-बैडमिन्टन खेल के चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आगरा में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बैडमिन्टन प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगें।
खेल निदेशालय उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर (बालक/बालिका) बैडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 मार्च, 2025 तक आगरा में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग हेतु डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन डा0 अतुल सिन्हा, क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी, सहारनपुर मण्डल के दिशा निर्देशन में किया गया। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में अनिरूद्ध सिंह, वंश बतरा, गौरव धीमान, गर्व कोहली (सहारनपुर), शौर्य तोमर देव देशवाल (शामली) का चयन किया गया। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाडियों का चयन बैडमिन्टन प्रशिक्षक अक्षित धीमान के द्वारा किया गया। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आगरा में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बैडमिन्टन प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगें।
0 टिप्पणियाँ