9 मार्च को युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अभिनव चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी देंगे मनोयन पत्र
रिपोर्ट नदीम निज़ामी
नकुड -युवा राष्ट्रीय लोकद्ल की एक बैठक ब्राह्मण धर्मशाला नगर नकुड़ पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष पुनीत चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा जिला अध्यक्ष पुनीत चौधरी ने कहा की 9 मार्च को दोपहर१ बजे युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अभिनव चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ चौधरी प्रेस को संबोधित करेंगे एवं मनोयन पत्र देंगे। जिनका स्वागत काफिले के साथ चुन्हेट्टी फाटक से कारो के काफिले के साथ किया जाएगा। उन्होंने सभी युवा साथियों से अनुरोध किया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभी पदाधिकारी विशेष कर युवा पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाएं।कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष राव केसर सलीम् प्रदेश महासचिव चौधरी धीर् सिंह महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान युवा के प्रदेश सचिव अरविंद चौधरी प्रदीप योगेंद्र शौकीन राणा आशीष चौधरी आकाश चौधरी सुनील प्रधान नीरज चौधरी पंकज चौधरी सलमान हरेंद्र चौधरी अमरीश चौधरी आदि उपस्थित रहे।सभी सीनियर पदाधिकारी ने भी युवाओं से अपील की इस प्रोग्राम को अधिक से अधिक सफल बनाएं। एवं सीनियर पदाधिकारी का जो सहयोग युवा राष्ट्रीय लोकदल को चाहिएगा उसके लिए वह सदैव तैयार रहेंगे।
0 टिप्पणियाँ