Ticker

6/recent/ticker-posts

उम्र 70 के पार, फिर भी एथलेटिक्स में सहारनपुर के सुरेन्द्र सिंह कर रहे है कमाल

राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर सुरेन्द्र सिंह का हुआ भव्य स्वागत

उम्र 70 के पार, फिर भी एथलेटिक्स में सहारनपुर के सुरेन्द्र सिंह कर रहे है कमाल

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता समेत खेल प्रशिक्षको ने सुरेन्द्र सिंह को शुभकामनाएं दी

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-खेलों मे सहारनपुर के मास्टर एथलीट भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अपनी खेल उपलब्धियों मे इजाफा कर रहे है। उम्र 70 के पार होने पर भी सहारनपुर के एथलीट खिलाड़ी सुरेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर सुरेन्द्र सिंह को खेल संघो के पदाधिकारियों व खेल प्रशिक्षको ने सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। 

मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में श्री कांतीरवा स्टेडियम एंड स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, बेंगलुरु में 04 से 09 मार्च तक 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें सहारनपुर के मास्टर एथलीट सुरेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 5000 मीटर रेस वॉक इवेंट में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीतकर सहारनपुर समेत उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि रजत पदक जीतने पर उनका चयन इंडोनेशिया में होने वाली अन्तरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर सुरेन्द्र सिंह को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में आयोजित हुए सम्मान समारोह मे सम्मानित किया गया। जिला एथलेटिक्स संघ, सहारनपुर के सचिव व अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता नें शुभकामनांए देते हुए कहा कि राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देश भर के खिलाड़ियो के बीच रजत पदक जीतकर सुरेन्द्र सिंह ने अपनें खेल का परचम लहरा दिया। उन्होने कहा कि सुरेन्द्र सिंह के खेल की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर सुरेन्द्र सिंह को अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, कनिष्ठ सहायक शिवनंदन, सहारनपुर मंडल कलारियापट्टू संघ के सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, कुश्ती कोच आदेश कुमार, बृजेश कुमार, रविकांत धीमान, दीपक शर्मा भगत, विष्णु, सन्नी कुमार आदि ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विद्यालय प्रबंध समिति के एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन