Ticker

6/recent/ticker-posts

उम्र 70 के पार, फिर भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर कर दिया कमाल

उम्र 70 के पार, फिर भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर कर दिया कमाल

बेंगलुरु में छाए सहारनपुर के सुरेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-खेलों मे सहारनपुर के खिलाड़ी पदक जीतकर जहां अपने खेल का परचम लहरा रहे है। वही सहारनपुर के मास्टर एथलीट भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अपनी खेल उपलब्धियों मे इजाफा कर रहे है। उम्र 70 के पार फिर भी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर सहारनपुर के एथलीट खिलाड़ी सुरेन्द्र सिंह ने कर दिया कमाल। राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर सुरेन्द्र सिंह को जिला एथलेटिक्स संघ, सहारनपुर के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता समेत खेल संघो व खेल प्रशिक्षको ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। 

मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में श्री कांतीरवा स्टेडियम एंड स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, बेंगलुरु में 04 मार्च से चल रही 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में सहारनपुर के मास्टर एथलीट सुरेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 5000 मीटर रेस वॉक इवेंट में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीतकर सहारनपुर समेत उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया।  राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सुरेन्द्र सिंह के द्वारा रजत पदक जीतने पर जिला एथलेटिक्स संघ, सहारनपुर के सचिव व अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता नें शुभकामनांए देते हुए कहा कि राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देश भर के खिलाड़ियो के बीच रजत पदक जीतकर सुरेन्द्र सिंह ने अपनें खेल का परचम लहरा दिया। उन्होने कहा कि सुरेन्द्र सिंह एक दिन अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम जरुर रोशन करेंगे। जिला स्पोर्ट्स कमेटी ऑफ सहारनपुर के सचिव व मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने रजत पदक जीतने पर सुरेन्द्र सिंह को शुभकामनाएं दी। मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सहारनपुर आगमन पर सुरेन्द्र सिंह का भव्य स्वागत किया जायेगा। राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर सुरेन्द्र सिंह को अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, जिला स्पोर्ट्स कमेटी ऑफ सहारनपुर के सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप, परवाह स्पोर्ट्स एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैदर अली गुर्जर,  मनोज प्रजापति, अमित कुमार, सरिता प्रजापति, अजय कुमार आदि ने शुभकामनाए देते हुए खुशी व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बेटियों महिलाओं ने धरती से लेकर अंतरिक्ष तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया-श्रीमती श्वेता सैनी